{"_id":"59dc93294f1c1bd1538b6b0c","slug":"this-photo-of-policeman-with-child-is-breaking-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले की गोद में मुस्कुराते इस बच्चे की तस्वीर इंटरनेट पर मचा रही धूम, जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले की गोद में मुस्कुराते इस बच्चे की तस्वीर इंटरनेट पर मचा रही धूम, जानिए पूरी कहानी
Tue, 10 Oct 2017 03:30 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसवाले की गोद में खिलखिलाता फैजान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिसवाले की गोद में खिलखिलाते इस मासूम की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर धूम मचा रही है। बेहद प्यारी लग रही इस तस्वीर को आईपीएस ऑफिसर स्वाती लाकड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से गुरुवार को शेयर किया था। आखिर क्या है इस तस्वीर की खूबसूरती और उसके वायरल होने के पीछे की कहानी, जानिए अगली स्लाइड में...
2 of 5
अपनी मां से साथ फैजान
दरअसल, हैदराबाद के नेमपल्ली में 4 माह का ये मासूम फैजान खान अपनी मां के साथ फुटपाथ पर सो रहा था। उसी दौरान मोहम्मद मुश्ताक और मोहम्मद युसूफ नामक 2 आरोपियों ने बच्चे को बेचने की नीयत से उसे किडनैप कर लिया।
3 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
अपने जिगर के टुकड़े को खुद से दूर देख घबराई मां हुमेरा बेगम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हैदराबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 15 घंटे के भीतर ही किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिसवाले की गोद में खिलखिलाता फैजान
ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में चार माह का फैजान और नामपल्ली इलाके के इंस्पेक्टर आर. संजय कुमार एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की इस तत्परता और फोटो की खूबसूरती को सोशल मीडिया में लोग जमकर पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वीवीएस लक्ष्मण का
खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर इस तस्वीर को अब तक 5700 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है और 24 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं फेसबुक पर भी यह फोटो खूब शेयर की जा रही है। आमलोग तो पुलिस और इस तस्वीर की तारीफ पर कमेंट कर ही रहे हैं, अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी खुद को तस्वीर की तारीफ करने से नहीं रोक पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।