फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#UriAttacks के मास्टरमाइंड अजहर समेत ये पांच आतंकी हैं भारत में मोस्ट वॉन्टेड

Mon, 19 Sep 2016 05:29 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
these are five terrorist which wanted in india in terror attacks
terrorists

जम्मू और कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक हमले के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार माना जा रहा है। संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए भारत की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा रहा है।



लेकिन मसूद अजहर पहला आतंकी नहीं है, जिसकी भारत को तलाश है। ऐसे कई और आतंकी है जिन्होंने भारत में बड़े-बड़े हमले करवाए हैं जिसमें कई लोगों की जाने गई हैं। आईए दिखाते हैं वे प्रमुख चेहरें जो कहीं-न-कहीं पाकिस्तान की धरती पर पल रहे हैं।
 

these are five terrorist which wanted in india in terror attacks
आतंकी मसूद अजहर
पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद मसूद अजहर की तलाश

उड़ी के हमले में संगठन जैश की भूमिका के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। जैश का सबसे बड़ा सरगना मौलाना मसूद अजहर को कहा जाता है और उसे 2 जनवरी को हुए पठानकोट एयरबेस पर हमले के लिए जिम्मेदार माना गया है। हालांकि पाकिस्तान ने अजहर को हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है लेकिन भारत में अभी वह मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल है।

भारत में अजहर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 1999 में भारतीय विमान अपहरण के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
these are five terrorist which wanted in india in terror attacks
दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम ने भारत को कई बार दहलाया
दाऊद इब्राहिम उन बड़े आतंकियों में से एक है जिसने भारत को कई बार दहलाया है और उसमें न जाने कितने लोगों की जान गई है। अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 मुंबई बम धमाकों के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम से दुनिया खौफ खाती है। कई देशों में ड्रग्स और नशे का कारोबार चला रहे डॉन से अपराधी डरते हैं।

आतंक का पर्याय माने जाने वाला यह आतंकी भारत के मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में नंबर वन पर है और वह विश्व के सबसे खूंखार आतंकवादियों की सूची में तीसरे नंबर पर है। बताते चलें कि दाऊद ने गुटखा, ड्रग्स और हथियार जैसे कई गैर-कानूनी धंधों की मदद से एक बहुत बड़ा काला कारोबार खड़ा किया है। खबर है कि दाऊद एक बड़ी बीमारी से जूझ रहा है और वह इस समय कराची, पाकिस्तान में है। इतना ही नहीं उसका व्यपार उसकी पत्नी देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these are five terrorist which wanted in india in terror attacks
हाफिज सईद

हाफिज सईद भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में नंबर 1
हाफिज सईद एक ऐसा आतंकी है जिसे भारत में कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। हाफिज आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और उसे मुंबई बम धमाकों के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार माना जाता है। 
इतना ही नहीं अमेरिका ने जब आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की सूची जारी की थी, उसमें हाफिज को दूसरे नंबर पर रखा गया था। साथ ही उस पर करोड़ों रुपये का ईनाम भी रखा गया है।

भारत सरकार 2003, 2005 और 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा को ज़िम्मेदारी मानती है। भारतीय संसद पर हमले की कड़ी भी इसी गुट से जुड़ती है। हाल ही हाफिज चर्चाओं में था क्योंकि उसने आतंकी बुरहान वानी के कश्मीर में मारे जाने के बाद शोक सभा ऐलान किया था और बुरहान वानी को शहीद घोषित किया था।

विज्ञापन
these are five terrorist which wanted in india in terror attacks
जकी-उर-रहमान

हाफिज का करीबी है लखवी

आतंकी हाफिज सईद के करीबी जाकिर-रहमान-लखवी को भी भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लखवी ही वह शख्स है जिसने मुंबई हमले की जिम्मेदारी ली और वही हमलावरों को निर्देश दे रहा था। लखवी का नाम अजमल कसाब, डेविड हेडली और अबु जुंदाल की पूछताछ में भी सामने आया।

हाफिज सईद की ही तरह वह भी भारत में मोस्‍ट वांन्टेड आतंकी है। नेशनल इनवेस्टिंगेटिंग एजेंसी यानी एनआईए जो मुंबई हमलों की जांच से जुड़ी थी, उसने लखवी को इस लिस्‍ट में रखा था। मुंबई की लोकल ट्रेन में वर्ष 2006 में हुए ब्‍लास्‍ट के पीछे भी लखवी की ही साजिश थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed