{"_id":"5853b4144f1c1b686f64ca24","slug":"know-what-kind-of-punishments-are-given-in-rap-e-case-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया कांड के 4 साल, नहीं रुके रेप, जानें दुनिया में क्या हैं रेप की सजाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्भया कांड के 4 साल, नहीं रुके रेप, जानें दुनिया में क्या हैं रेप की सजाएं
Fri, 16 Dec 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार साल पहले 16 दिसंबर की रात जो दर्दनाक हादसा हुआ था उसने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। इस काली रात को निर्भया गैंगरेप कांड हुआ था, जिसके बारे में सोच कर आज भी इंसानियत शर्मसार हो जाती है। इस कांड के बाद देश में रेप को लेकर कड़ी सजा की मांग उठने लगी थी। निर्भया गैंगरेप में जिस तरह की बर्बरता सामने आई थी उसके बाद लोग आरोपियों को तत्काल फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे थे।
आपकों बता दें कि निर्भया के हुए बर्बर कांड के बाद में भारत में रेप के लिए 2013 के कानून के अनुसार उम्रकैद, ताउम्रकैद और संगीन केस में मौत की सजा का प्रावधान किया गया। भले ही देश में इस घिनौने अपराध के खिलाफ सख्त कानून बनाने में समय लग गया हो, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां रेप का दोषी पाए जाने के बाद आरोपी को सख्त सजा दी जाती है। आईए बताते हैं वो देश....
निर्भया कांड के 4 साल, नहीं रुके रेप, जानें दुनिया में क्या हैं रेप की सजाएं
2 of 9
ईरान, दुनिया के उन देशों में से एक है जो अपने सख्त कानून और सजा के लिए पहचाना जाता है। यहां रेप, छेड़छाड़ और शोषण की शिकार हुई महिला को पूरा न्याय दिया जाता है। ईरान में बड़े अपराधों के लिए मौत की सजा है और इसमें 15 फीसदी रेप केस ही होते हैं। इतना ही नहीं छेड़छाड़, पीछा करने और शोषण करने के आरोप में यहां कोड़े मारने की सजा दी जाती है।
निर्भया कांड के 4 साल, नहीं रुके रेप, जानें दुनिया में क्या हैं रेप की सजाएं
3 of 9
सऊदी अरब में रेप के आरोप में दोषी पाए जाने पर ऐसी सजा दी जाती है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। दरअसल, इस देश में दर्दनाक सजा के तौर पर गुनाहगार को बीच में खड़ा करके पत्थर मारे जाते हैं। इस यातना को झेलने वाले को तब तक नहीं बख्शा जाता जबतक कि वो मर न जाए। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ होने वाले अन्य अपराधों के खिलाफ भी यहां कड़े सजा के प्रावधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया कांड के 4 साल, नहीं रुके रेप, जानें दुनिया में क्या हैं रेप की सजाएं
4 of 9
ग्रीस में रेप की सजा बहुत अलग है। अगर यहां शारीरिक शोषण, यौन उत्पीड़न, जबरन सेक्स, जान से मारने की धमकी देकर सेक्स या क्षमता से अधिक सेक्स कर पीड़ित किया जाता है तो वह रेप माना जाता है। आरोपी को जेल में बंद कर कड़ी सजाए दी जाती हैं, उसे जेल में जानवरों की तरह बेड़ियों में बांध कर रखा जाता है।
विज्ञापन
निर्भया कांड के 4 साल, नहीं रुके रेप, जानें दुनिया में क्या हैं रेप की सजाएं
5 of 9
नीदरलैंड में अगर 18 साल के कम उम्र की वेश्या के साथ जबरदस्ती सेक्स किया जाता है तो वह भी रेप माना जाता है। वहीं साबित हुए रेप के आरोप में दोषी को 4 से 15 साल की सजा दी जाती है। जबरन सेक्स, शारीरिक उत्पीड़न और बिना मर्जी के किया गया 'लिप लॉक' भी यहां रेप करने की श्रेणी में आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।