फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेंगलुरु ही नहीं इन जगहों पर भी हो चुकी हैं सामूहिक छेड़छाड़, पढ़ें वो दर्दनाक घटनाएं

Thu, 05 Jan 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
five biggest molestation cases when women forced to save their honor 

बेंगलुरु में वो चीखती रहीं, चिल्लाती रही, लेकिन उनकी मदद के लिए आम आदमी तो दूर, मौके पर तैनात पुलिस कर्मी भी सामने नहीं आए। महिलाओं और लड़कियों के साथ 31 दिसंबर 2016 की रात जो शर्मनाक हरकत की गई, उससे देश फिर शर्मसार हुआ है। नए साल की जश्न की रात महिलाओं की सुरक्षा पर एक धब्बा बन कर रह गई है। 



पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सामूहिक छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई हो, इससे पहले भी हुड़दंगियों और बदमाशों ने हैवान बनकर महिलाओं और मासूम नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाया है। 

बीच सड़क पर न जाने कितनी बेटियों और बहनों की इज्जत को तार-तार किया है। दिल को दहला देने वालीं इन घटनाओं में बदमाश लड़कियों को घेर लेते हैं और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। बताते हैं वो पांच वiभत्स घटनाएं जिनमें महिलाओं को अपनी इज्जत बचाने के लिए होना पड़ा था बेशर्मों के आगे मजबूर...

five biggest molestation cases when women forced to save their honor 
molestation

पहली घटना हाल ही में हुई बेंगलुरु की है, जहां 31 दिसंबर की रात महिलाएं और लड़कियां, अपने परिवार के साथ नए साल के जश्न के लिए सड़कों पर आईं थी। लेकिन, उसी दिन वहां कई बदमाश मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर महिलाओं और लड़िकयों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ बदमाशों ने तो एक लड़की के नशे में होने का फायदा उठाया और कथित तौर पर उसके कपड़े फाड़ दिए। हैरानी की बात है कि इस दौरान मौके पर 1500 पुलिसकर्मी मौजूद थे और वे ये सब खामोश होकर देखते रहे।

five biggest molestation cases when women forced to save their honor 

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल रोड पर महिलाओं से हुई दरिंदगी का मामला भी देश भर में चर्चित रहा। इस घटना के बाद लोगों में दहशत छा गई। ये माहौल 21 फरवरी 2016 की काली रात का था। यहां आरक्षण में हिंसा का सहारा लेकर कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और रेप किया गया। जिसके बाद महिलाओं के इनर वियर यहां के मैदान में पड़े हुए मिले थे। हाइवे पर इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद हरियाणा सरकार और पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। हालांकि, बाद में जांच से लिए एसआईटी भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
five biggest molestation cases when women forced to save their honor 

गुवाहाटी में जुलाई 2012 में 11वीं क्लास की छात्रा के साथ जो हुआ उसने इंसानियत का सिर झुका दिया था। 10 दरिंदों ने एक मासूम को घेरा और उसे बेरहमी से पीटने लगे। उन्होंने नाबालिग लड़की के बाल खींचे, जमीन पर गिराया और चांटे भी मारे। ये सिरफिरे उस मासूम को बार-बार धमकी दे रहे थे।

वारदात गुवाहाटी के शिलांग रोड पर हुई, जब लड़की अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर आ रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोग खामोश रहे और वीडियो बना रहे थे। मजबूर लड़की सिरफिरों को उनकी बहनों के बारे में याद दिलाती रही, लेकिन हैवान बन चुके आरोपी उसे बीच रोड पर शर्मसार करते रहे।

विज्ञापन
five biggest molestation cases when women forced to save their honor 
molestation

भारत ही नहीं दुनिया के कई बड़े देशों में महिलाओं को बीच रोड पर पीटा गया और उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया है। ऐसा ही दर्दनाक वाक्या मिस्र की राजधानी काहिरा के तहरीर चौक पर हुआ था। जब राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जश्न के नशे में भीड़ ने एक महिला पत्रकार के कपड़े फाड़ दिए। पत्रकार यहां रिपोर्टिंग के लिए आई हुई थी।

मीडिया खबरों के अनुसार पत्रकार ने बताया कि सभी बदमाश वहशियों की तरह बर्ताव कर रहे थे। बदमाश पत्रकार पर जानवरों की तरह टूट गए और उसके निजी अंगों के बुरी तरह छेड़छाड़ की। अंग्रेजी वेबसाइट को पत्रकार ने बताया कि वे लोग काफी बुरी नजर वाले थे और वे उसके ऊपर इस कदर टूटे थे कि वो एक ताजा मांस हो।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed