Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
dera chief ram rahim singh adoptive daughter honeypreet singh insan is in nepal
{"_id":"59c0eae54f1c1b1d688b5718","slug":"dera-chief-ram-rahim-singh-adoptive-daughter-honeypreet-singh-insan-is-in-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत कैसे पहुंची नेपाल, जब हमने की पड़ताल तो ये हुए 5 खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनीप्रीत कैसे पहुंची नेपाल, जब हमने की पड़ताल तो ये हुए 5 खुलासे
Tue, 19 Sep 2017 03:34 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 19 Sep 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ram Rahim singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंचकूला में मोस्टवांटेड करार दी जा चुकी हनीप्रीत नेपाल पहुंच चुकी है पर ये नेपाल आखिरकार पहुंची कैसे? जब हमने पड़ताल की तो ये खुलासे उभरकर सामने आए...
2 of 6
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
सूत्रों के अनुसार गत 25 अगस्त की रात को जब हनीप्रीत को रोहतक जेल में राम रहीम के साथ रहने की अनुमति नहीं मिली तो वह एक दिन सिरसा रुकी थी। हालांकि उसे पहले से शक था कि पुलिस पूछताछ के लिए उसे जरूर हिरासत में लेगी। उसके बाद हनीप्रीत हरियाणा के जींद होते हुए राजस्थान के कई शहरों में पनाह लेकर रही है।
3 of 6
‘हनीप्रीत’ इंसा गिरफ्तार
- फोटो : self
हनीप्रीत को राजस्थान के पंजाब से सटे हनुमानगढ़ जिले में देखा गया था, देखने वाले स्थानीय पत्रकार ने हनीप्रीत के यहां होने की सूचना भी राजस्थान पुलिस को दे दी थी। पत्रकार के सामने ही हनीप्रीत एक दुकान तक गई और उसने पीने के लिए पानी की बोतल खरीदी थी। मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस की उदासीनता के कारण वह बच निकली और कई राज्यों की पुलिस को छकाते हुए नेपाल पहुचने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत राजस्थान के तीन शहरों में ठिकाने बदलती रही। इसके बाद वह यहां से सीधे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी होते हुए नेपाल पहुंच गई। राम-रहीम के करीबी रहे और उदयपुर से पकड़े गए प्रदीप गोयल के हरियाणा पुलिस को जानकारी देने के बाद ही पुख्ता हुआ है कि वह नेपाल में ही है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
काठमांडू से 60 किलोमीटर दूर चार लोगों ने हनीप्रीत की फोटो देखकर कन्फर्म किया कि 2 सितंबर तक वह उनके पड़ोस में ही मौजूद थी। वहीं कुछ लोगों ने हनीप्रीत को काठमांडू के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पर बुर्के में भी देखा। पुलिस के सूत्र बताते है कि हनीप्रीत ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया है। यहीं नहीं वह नेपाल में निजी कार में नहीं बल्कि टैक्सी में घूम रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।