जॉब पाने के लिए इंटरव्यू के पड़ाव को पार करना होता है। इंटरव्यू में ही तय होता है कि कंपनी आपको रखना चाहती है या नहीं। इंटरव्यू के वक्त कुछ सवाल पूछे जाते हैं, सुनने में तो ये आसान लगते हैं पर इन सवालों से इंटरव्यू लेने वाला आपकी काबिलियत को परख लेता है।
अमूनन इंटरव्यू में सवाल किया जाता है, आपको कंपनी क्यों ले? इस तरह के और भी सवाल हैं जो इंटरव्यू में पूछे जाते है। हम आपको इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले ऐसे कई सवाल और उनके जवाब बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल, सही जवाब तो नौकरी पक्की
सवाल- किन बातों की वजह से आप इस पेशे में आ रहे हैं?
जवाब- लोग अक्सर जॉब हासिल करने के चक्कर में ऐसे सवाल पर झूठ बोल देते हैं जबकि ऐसे सवालों का जवाब पूरी ईमानदारी से दीजिएगा।
हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल, सही जवाब तो नौकरी पक्की
सवाल- तीन ऐसी वजहें बताएं जिसके कारण हम आपको सिलेक्ट करें?
जवाब- यह सवाल को दुविधा में डालने के लिए पूछा जाता है। इस सवाल के जवाब में आप अपनी कोई कमजोरी बताएं।
हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल, सही जवाब तो नौकरी पक्की
सवाल- अगर आप सिलेक्ट हो गाए तो क्या करेंगे?
जवाब- थोड़ा ठहरें और सोचें। कंपनी के बारे में पहली ही सारी जानकारी इकट्ठा करके जाएं। जवाब कंपनी से जुड़ा हुआ दें और उसमें यह बताएं कि आप काम के प्रति कितने प्रतिबद्ध है।
हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल, सही जवाब तो नौकरी पक्की
सवाल- इस नौकरी के लिए आप खुद को ही बेहतर क्यों मानते है?
जवाब- जब यह सवाल पूछा जाए तो अपनी स्किल के बारे में बताएं। बहुत सहज होकर बताएं। जिस पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने गए हैं उससे संबंधित स्किल बताएं।
कमेंट
कमेंट X