{"_id":"5af2cd854f1c1b5f098b8e35","slug":"interview-of-assistant-professor-will-be-conducted-through-code","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अब नाम से नहीं, ऐसे होगा इंटरव्यू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अब नाम से नहीं, ऐसे होगा इंटरव्यू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Wed, 09 May 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 May 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में साल भर से ठप पड़ी भर्ती परीक्षाएं फिर से शुरू हो गई है। विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोग ने शुरू कर दी है।
2 of 5
आयोग की मंशा है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाए, सो आयोग अब इस तैयारी में है कि इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थी का नाम नहीं, बल्कि कोड उसकी पहचान हो। इस व्यवस्था को आयोग अपनी अगली परीक्षाओं से लागू कर सकता है।
3 of 5
आयोग में सोमवार से विज्ञापन संख्या 46 के तहत संस्कृत, शिक्षा शास्त्र और अंग्रेजी विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए सोमवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई है। इंटरव्यू 31 मई तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : डेमो
सूत्रों का कहना है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए कोडिंग की व्यवस्थता तो नहीं है लेकिन इंटरव्यू के दौरान उनकी पहचान छिपाई जा रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही। संस्कृत विषय में शिक्षक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों के इंटरव्यू मार्च 2017 में लिए गए थे लेकिन पिछले साल 31 मार्च को आयोग में चल रही भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब फिर से इंटरव्यू शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सूत्रों के मुताबिक जो अभ्यर्थी संस्कृत विषय में पहले इंटरव्यू दे चुके हैं, उन्हें दोबारा नहीं बुलाया गया। यही वजह है कि इस इंटरव्यू में कोडिंग की व्यवस्था लागू नहीं की गई लेकिन आयोग की तैयारी है कि जब अगली भर्ती परीक्षा शुरू हो तो उसमें इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को कोड आवंटित किए जाएं ताकि उनकी पहचान पूरी तरह से छिपी रहे और इंटरव्यू की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।