फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Yoga Tips: महिलाओं में आर्थराइटिस का खतरा होता है अधिक, इन आसनों के अभ्यास से पा सकते हैं लाभ

Fri, 14 Jul 2023 09:38 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Jul 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Yoga Asanas Benefits for Arthritis Problem in Women's Health Check Here
आर्थराइटिस - फोटो : istock

Yoga Tips: बिगड़ी जीवनशैली के कारण पिछले दो दशकों से आर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या बढ़ती जा रही है। जोड़ों में सूजन और दर्द की यह समस्या जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में करोड़ों लोग आर्थराइटिस की समस्या के शिकार हैं। भारत में आर्थराइटिस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शारीरिक निष्क्रियता और आहार में गड़बड़ी के कारण गठिया को जोखिम बढ़ जाता है। महिलाओं में आर्थराइटिस की समस्या तेजी से बढ़ रही है। घर के कामकाज के दौरान खड़े होने, बैठने व झुकने में उन्हें दिक्कत होती है। ऑफिस में डेस्क वर्क करने वाली महिलाओं को भी जोड़ों का दर्द हो सकता है। ऐसे में शरीर को लचीला बनाए रखने और आर्थराइटिस की समस्या से बचाव के लिए नियमित कुछ फायदेमंद योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। ये रहे महिलाओं को आर्थराइटिस के खतरे से बचाने के लिए लाभदायक योगासन।

Today Yoga Tips Yoga Asanas Benefits for Arthritis Problem in Women's Health Check Here
वीरभद्रासन - फोटो : istock

वीरभद्रासन योग

शरीर के अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के लिए वीरभद्रासन काफी फायदेमंद योगासन है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, क्रोनिक ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करके यह योगासन बाह, पीठ के निचले हिस्से और पैरों को मजबूत बनाता है। वीरभद्रासन योगाभ्यास उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो डेस्क पर लंबे समय तक काम करते हैं।

Today Yoga Tips Yoga Asanas Benefits for Arthritis Problem in Women's Health Check Here
वृक्षासन योग - फोटो : istock

वृक्षासन योग

मांसपेशियों को मजबूत बनाने और रक्त संचार को बेहतर करने के लिए वृक्षासन योग का अभ्यास लाभकारी है। इसका नियमित अभ्यास गठिया की समस्या से लंबे समय तक सुरक्षित रखने में सहायक होता है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उनके लिए वृक्षासन योग करना बहुत कठिन हो सकता है। लेकिन रक्त परिसंचरण, शरीर के संतुलन में सुधार और एकाग्रता के लिए वृक्षासन का अभ्यास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Yoga Asanas Benefits for Arthritis Problem in Women's Health Check Here
कोबरा पोज - फोटो : istock

कोबरा पोज 

रीढ़ और कमर की हड्डी को मजबूती देने और उन्हें लचीला बनाए रखने के लिए कोबरा पोज योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। कोबरा पोज शरीर को पूर्ण आराम देने के साथ, ऊतकों और कोशिकाओं को ठीक रखने, मस्तिष्क को तनाव मुक्त रखने और शरीर में संतुलन बनाए रखने में कोबरा पोज योग को बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 

विज्ञापन
Today Yoga Tips Yoga Asanas Benefits for Arthritis Problem in Women's Health Check Here
ब्रिज पोज - फोटो : istock

सेतुबंधासन योग

गठिया की समस्या से बचाव में सेतुबंधासन या ब्रिज पोज योग का अभ्यास बेहतर माना जाता है। इस योग को करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और गर्दन, रीढ़, छाती और कूल्हों की बेहतर स्ट्रेचिंग हो पाती है। आर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने के लिए सेतुबंधासन योग का नियमित अभ्यास करें।
-------------------------------
 

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed