{"_id":"5b83b8df42c792466835fb29","slug":"know-how-sleep-deprivation-affects-men-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम नींद लेने की वजह से मर्दों को हो सकती है ये गंभीर बीमारी, हो जाएं सतर्क","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
कम नींद लेने की वजह से मर्दों को हो सकती है ये गंभीर बीमारी, हो जाएं सतर्क
Mon, 27 Aug 2018 04:44 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्लफ्रेंड से देर तक फोन पर बात करने के चक्कर में अगर आप भी देर रात तक जागते रहते हैं। जिसकी वजह से आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो सतर्क हो जाएं। ऐसा करने वाले मर्द जल्द ही एक गंभीर बीमारी के शिकार बन सकते हैं।बता दें, जो पुरूष रात में कम नींद लेते हैं उनका दिल जल्द ही बीमार हो सकता है। बता दें, पांच घंटे से कम समय के लिए सोने वाले अधेड़ उम्र के पुरूषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।
2 of 5
इस विषय पर पहले हुए कई अध्ययनों में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी से जुड़ा हो सकता है। लेकिन हाल ही में 50 वर्ष की आयु वाले पुरूषों पर एक अध्ययन किया गया। जिसमें इस खतरे के बारे में शोध किया गया।
3 of 5
स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, ‘‘बेहद व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वर्ष 1993 में इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 1943 में जन्मे और गोथेनबर्ग में रह रहे पुरूषों की 50 फीसदी आबादी में से इन लोगों को रैंडम तौर पर चुना गया था।अध्ययन में पाया गया कि रात में पांच घंटे या उससे कम समय तक सोने वाले पुरुषों में उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि और खराब नींद की समस्या आम पाई गई।
विज्ञापन
5 of 5
मोआ का ये अध्ययन बताता है कि व्यक्ति के लिए नींद बेहद जरुरी है और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हम सभी के पास तय घंटे होने चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।