फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब के साथ ये एनर्जी ड्रिंक मिलाकर कभी ना पिएं, जा सकती है जान

Tue, 12 Dec 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 12 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Know about the side effects of mixing alcohol with energy drinks
अगर आप भी पार्टी करते समय अल्कोहल के साथ कई ड्रिंक्स मिलाकर पीते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। हाल में आई एक रिसर्च की मानें तो अल्कोहल को एनर्जी ड्रिंक्स के साथ मिक्स करके कभी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। जानिए वजह...


पढ़ें-रहना है फिट एंड फाइन, तो आजमाइए ये योग बदल जाएगी जिंदगी
 
Know about the side effects of mixing alcohol with energy drinks
अक्सर लोग पार्टी करते समय रेड बुल और वोडका को मिलाकर पीना पसंद करते हैं। बता दें हाल में हुई एक रिसर्च की मानें तो यह बेहद नुकसानदायक हो सकता है। रेड बुल और वोडका का कॉम्बिनेशन पीने से आप गिर सकते हैं, कार दुर्घटना हो सकती है या फिर आप अचानक से लड़ाई-झगड़ा शुरू कर सकते हैं।
 
Know about the side effects of mixing alcohol with energy drinks
कनाडा के एक रिसर्च सेंटर में तकरीबन 13 स्टडीज को देखा गया , जिसमें यह बात सामने आई कि अल्कोहल और ड्रिंक्स को मिक्स करना सेहत के लिए हानिकारक है। दरअसल, जब आप सिर्फ अल्कोहल लेते हैं, तो आप थक जाते हैं और घर चले जाते हैं। लेकिन जब दोनों मिक्स करते हैं, तो थकान जल्दी नहीं होती और आप ज़्यादा से ज़्यादा अल्कोहल पी लेते हैं। ऐसे में यह आपके लिए खतरनाक हो जाता है और दुर्घटना के चांस भी बड़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the side effects of mixing alcohol with energy drinks
अल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक को मिक्स करने के नुकसान
1- अल्कोहल पॉइजनिंग के चांस ज़्यादा बढ़ जाते हैं। 
2- शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। 
3- बॉडी में कैलोरीज और कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। 
4- फिजिकल और साइकोलॉजिकल इफेक्ट्स बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
Know about the side effects of mixing alcohol with energy drinks
साइड इफेक्ट्स-
मार्च 2011 में ऑस्ट्रेलिआई फैमिली फिजिशन में छपे एक लेख की मानें तो इन दोनों ड्रिंक्स को मिक्स करने से व्यक्ति को ये गंभीव प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। जैसे कि बहुत ज़्यादा हैंगओवर, सिरदर्द, दस्त, उल्टी, हार्ट रेट का बढ़ना, थकान, मांसपेशियों की ऐंठन, नींद की समस्या, दिल से जुड़ी परेशानियां आदि।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed