फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्लर जाकर नहीं, इस तरीके से बढ़ती उम्र में भी दिख सकते हैं जवां

Thu, 26 Jan 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
Exercise help to stay young Young in Old Age
- फोटो : Getty Images

महिलाएं अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बुढ़ापा रोकने के लिए न सिर्फ ब्यूटीशियनों पर मोटी रकम खर्च कर देती हैं बल्कि कई बार डॉक्टरों से चेहरे या अन्य अंगों की कास्मेटिक सर्जरी तक करा बैठती हैं। लेकिन घर बैठे भी व्यायाम करके महिलाएं जल्द आने वाला बुढ़ापा रोक सकती हैं। 

Exercise help to stay young Young in Old Age

कैलिफोर्निया में हुए शोध में बताया गया है कि सुस्त या सक्रिय न रहने वाली महिलाओं में समय से पहले तेजी से बुढ़ापा आता है। इस शोध के लिए 65 वर्ष से कम तथा 95 वर्ष से कम आयु की डेढ़ हजार महिलाओं को शामिल किया गया। 

Exercise help to stay young Young in Old Age

शोध में पाया गया कि जो महिलाएं दिन में ज्यादातर समय बैठकर गुजारती हैं या बहुत कम व्यायाम करती हैं उनकी कोशिकाएं सक्रिय नहीं रहती हैं। कम सक्रिय रहने वाली महिलाओं की तुलना में व्यायाम करने वाली या घर का नियमित कामकाज करने वाली महिलाओं की जैविक उम्र 8 साल अधिक होती है। यानी आलसी महिलाओं के मुकाबले सक्रिय रहने वाली महिलाओं में बुढ़ापा आठ साल बाद आता है और शारीरिक गठन भी तुलनात्मक रूप से कमजोर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Exercise help to stay young Young in Old Age
- फोटो : getty images

शोध के मुताबिक इंसान की उम्र के साथ उसकी कोशिकाओं की आयु भी बढ़ती जाती है। इस कारण डीएनए को मजबूत बनाने वाले तत्व कमजोर पड़ने लगते हैं और बुढ़ापा तेजी से आता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में शोध का नेतृत्व करने वाले डॉ. अलाउद्दीन शादयाब ने बताया कि - ‘लंबे समय तक बैठे रहने वाली महिलाएं भी यदि रोजाना कम से कम आधा घंटे व्यायाम करती हैं तो उनमें बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। यदि युवावस्था से ही महिलाएं शारीरिक रूप से सक्रिय रहें तो न सिर्फ उनकी उम्र लंबी रहती है बल्कि उनका शारीरिक सौंदर्य भी लंबे समय तक आकर्षक बना रहता है।’

विज्ञापन
Exercise help to stay young Young in Old Age

शोध के मुताबिक इंसान के बूढ़े होने पर उसके डीएनए के सिरे पर बनी टेलोमेर नामक कैपिंग सिकुड़ने लगती है। इसकी लंबाई इंसान की जैविक उम्र बताती है। टेलोमेर की सिकुड़न अथवा छोटा होना हृदयरोग, डाइबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को जन्म दे सकती है। इंसान द्वारा किए जाने वाले नियमित व्यायाम से भी इसकी लंबाई प्रभावित होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed