World Thyroid Day 2023: आज विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 25 मई को थायरॉयड दिवस मनाते हैं । यह दिन थायरॉयड रोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत समेत कई देशों में थायरॉयड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ अपडेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 200 मिलियन से अधिक लोग थायरॉयड से जूझ रहे हैं और इनमें 50% मामले ऐसे हैं जिनका निदान नहीं होता है। थायरॉयड के सामान्य लक्षणों में वजन बढ़ना या घटना शामिल है। खराब लाइफ़स्टाइल और गड़बड़ खानपान आदि कई कारणों से थायरॉयड की समस्या हो सकती है। थायरॉयड से बचाव के लिए इसकी रोकथाम और उपचार के बारे में विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस के मौके पर बताया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे और कब हुई। वहीं विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस 2023 थीम और महत्व क्या है।
World Thyroid Day 2023: 25 मई को ही क्यों मनाते हैं थायरॉयड जागरूकता दिवस? जानें थीम, इतिहास और महत्व
थायरॉयड क्या है?
थायरॉयड गले में स्थित एक छोटी ग्रंथि है, इससे कई आवश्यक हार्मोन निकलते हैं। ये हार्मोन मेटाबाॅलिज्म, शरीर के तापमान और विकास के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन थायरॉयड का स्तर बढ़ने या कम होने से शरीर को नुकसान हो सकता है। थायरॉयड विकार आयोडीन की कमी के कारण हो सकता है ।
कब मनाते हैं थायरॉयड जागरूकता दिवस?
प्रतिवर्ष 25 मई को विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में हुई जब यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन ने थायरॉयड जागरूकता दिवस मनाने को लेकर एक प्रस्ताव दिया ।
25 मई को ही क्यों मनाते हैं थायरॉयड दिवस?
थायरॉयड जागरूकता दिवस को मनाने की शुरुआत यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन के प्रस्ताव के बाद हुई। ईटीए ने 25 मई को आधिकारिक तौर पर थायरॉयड डे के रूप में अपनाया। इस कारण है कि 1965 में 25 मई के दिन ही यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।
वर्ल्ड थायरॉयड जागरूकता दिवस का थीम
वर्ल्ड थायरॉयड डे 2023 की थीम 'अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबे समय तक जीवित रहें' है (Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer)