फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Malaria Day 2021: जानिए विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास, विषय एवं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें

Sun, 25 Apr 2021 02:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 25 Apr 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
World Malaria Day 2021: know history theme and importance of world malaria day
हर साल मलेरिया से लाखों मौतें होती हैं। - फोटो : Social Media

प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया में कई सारे देश ऐसे हैं जो कि एक मच्छर के काटने से होने वाली जानलेवा बीमारी मलेरिया से लड़ रहे हैं। हर साल मलेरिया से लाखों मौतें होती हैं। गंदगी वाली जगहों और नम इलाकों में मलेरिया बहुत जल्दी अपने पैर पसारता है। कई सारे लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं ,जिस कारण उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। मलेरिया के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए इसका इतिहास, विषय एवं अन्य महत्वपूर्ण बातें। 

World Malaria Day 2021: know history theme and importance of world malaria day
'विश्व मलेरिया दिवस' 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था - फोटो : Social media

विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास
पहली बार 'विश्व मलेरिया दिवस' 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। इसको मनाने के पीछे कारण यह है कि हर साल पूरे विश्व में इस रोग से कई लोग जान गवां देते हैं लेकिन इसके प्रति आज भी जागरूकता नहीं है। मरने वालों में ग्रामीण और अविकसित क्षेत्र के लोगों की संख्या अधिक होती है। 

World Malaria Day 2021: know history theme and importance of world malaria day
यह बीमारी गंदगी से पनपती है। - फोटो : अमर उजाला

मलेरिया का इतिहास
मलेरिया इटालियन भाषा के शब्द माला एरिया से बना है, जिसका कि अर्थ बुरी हवा होता है। कहा जाता है कि इस बीमारी को सबसे पहले चीन में पाया गया था, जहां इसे उसे समय दलदली बुखार कहा जाता था क्योंकि यह बीमारी गंदगी से पनपती है। साल 1880 में मलेरिया पर सबसे पहला अध्ययन वैज्ञानिक चार्ल्स लुई अल्फोंस लैवेरिन ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Malaria Day 2021: know history theme and importance of world malaria day
इस वर्ष का विषय ‘जीरो मलेरिया लक्ष्य की ओर बढ़ना है’ - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व मलेरिया दिवस 2021 का विषय
प्रतिवर्ष विश्व मलेरिया दिवस को लेकर एक विषय तय किया जाता है। देश के विभिन्न चिकित्सक, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ जिसपर कार्य करते हैं। इस वर्ष का विषय ‘जीरो मलेरिया लक्ष्य की ओर बढ़ना है’। पिछले वर्ष का विषय ‘जीरो मलेरिया की शुरुआत मुझ से’ रखा गया था। इन विषयों को रखने का मकसद कैसे भी करके मलेरिया से विश्व को मुक्त करना है। 

 

विज्ञापन
World Malaria Day 2021: know history theme and importance of world malaria day
इन दिनों मच्छर अधिक होते हैं - फोटो : social media
मलेरिया के लक्षण
मलेरिया के कुछ लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते हैं लेकिन मलेरिया अधिकतर बारिश के मौसम में होता है क्योंकि इन दिनों मच्छर अधिक होते हैं। मलेरिया होने पर बुखार आना, घबराहट होना, सिरदर्द, हाथ-पैर दर्द, कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को अधिक नजरअंदाज करना स्थिति को गंभीर कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed