फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Disability Day 2020: क्यों विश्व विकलांगता दिवस का विषय है इस साल एकदम हटके? जानिए इतिहास और इससे जुड़ी अन्य जानकारी  

Thu, 03 Dec 2020 02:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 03 Dec 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
World Disability Day 2020 why there is a different theme for world disability day 2020 know history and other important facts
विश्व विकलांगता दिवस 2020 - फोटो : SELF

विश्व में पिछले 27 साल से विश्व विकलांगता दिवस मनाया जा रहा है। विकलांग, वे लोग कतई नहीं होते जिनमें कोई कमी हो, बल्कि ये वे लोग हैं जो ईश्वर के सबसे प्रिय हैं, इनके पास अलग गुण हैं। इन लोगों में आम लोगों की तुलना में अधिक आत्मबल और इच्छा शक्ति होती है जो कि इन्हें अन्य लोगों से खास बनाती है इसलिए भारत में प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर इन्हें दिव्यांग कहा जाने लगा। लेकिन आज भी विश्व में दिव्यांगों को लेकर कई सारी समस्याएं हैं। इन बाधा रूपी समस्याओं को मिटाने के लिए ही हम इस एक दिन को उत्सव के रूप में मनाते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए विश्व विकलांगता दिवस का इतिहास, विषय और अन्य जानकारी।

World Disability Day 2020 why there is a different theme for world disability day 2020 know history and other important facts
संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1981 को ''विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष'' घोषित किया

इतिहास
अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रिय स्तर पर विकलांगों को उनके अधिकार मिलें, उनका विकास हो, उनके साथ भेदभाव न हो इस विचार को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1981 को ''विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष'' घोषित किया गया। इसी संदर्भ में आगे कई सारी योजनाओं का भी निर्माण किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1983 से 1992 को विकलांगों के लिए संयुक्त राष्ट्र के दशक की घोषणा की थी ताकि वो सरकार और संगठनों को इससे जुड़ी गतिविधियों को लागू करने के लिए एक लक्ष्य प्रदान कर सके। इसके बाद 1992 से 3 दिसंबर, विश्व विकलांगता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

World Disability Day 2020 why there is a different theme for world disability day 2020 know history and other important facts
इस वर्ष कोरोना से जोड़कर रखा गया है विषय - फोटो : iStock

विषय
विश्व विकलांगता दिवस के लिए प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक विषय तय किया जाता है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का विषय थोड़ा अलग है। इसे कोरोना से जोड़कर रखा गया है। ‘बेहतर निर्माण: पोस्ट कोविड-19 के लिए विकलांग लोगों के साथ, के लिए एक सुलभ, समावेशी एवं संधारणीय विश्व का निर्माण’ इस वर्ष का विषय है। विकलांग दिवस के लिए पहला विषय ''पूर्ण सहभागिता और समानता'' रखा गया था। इस विषय के तहत समाज में विकलांगों को बराबरी के अवसर, उनके अधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक करने और सामान्य नागरिकों की तरह उनकी सेहत पर भी ध्यान देने के साथ सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Disability Day 2020 why there is a different theme for world disability day 2020 know history and other important facts
भाषण प्रतियोगिता, समूह चर्चा, कौशल प्रदर्शन के कार्यक्रमों का आयोजन होता है - फोटो : self

कैसे मनाया जाता है?
पूरे विश्वभर में विश्व विकलांगता दिवस को अलग- अलग तरह से मनाया जाता है। भारत में कला-प्रदर्शनियों का आयोजन होता है, जहां दिव्यांगों द्वारा बनाई गई विशेष कलाकृतियां प्रस्तुत की जाती है। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता, समूह चर्चा, कौशल प्रदर्शन के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन सभी आयोजनों के माध्यम से समाज में तालमेल बैठता है। इस वर्ष कोरोना के कारण अधिकांश कार्यक्रम ऑनलाइन ही होना है।

विज्ञापन
World Disability Day 2020 why there is a different theme for world disability day 2020 know history and other important facts
ईश्वर की सभी संतानों के प्रति समान भाव रखने का संदेश दिया जाता है - फोटो : अमर उजाला

क्यों मनाया जाता है?
सामान्य लोग जब देखते हैं कि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से असक्षम है तो वे उसका उपहास बनाने लगते हैं। जबकि संभव है कि उसके पास कोई और गुण हो जो हमारे पास न हो। लेकिन शिक्षा के इतने प्रचार- प्रसार के बावजूद भी लोग यह बात समझ नहीं पाए हैं। इसलिए इस एक दिन दुनिया को ईश्वर की सभी संतानों के प्रति समान भाव रखने का संदेश दिया जाता है एवं दिव्यांगों की खूबियों के बारे में बताया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed