Winter Travel Tips: क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोग घूमने जाना चाहते हैं। सर्दियां भी शुरू हो गई हैं। सर्दी में घूमने का मजा ही अलग होता है। अधिकतर लोग सर्दी के मौसम में घूमने जाना पसंद करते हैं। क्रिसमस या नए साल को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप भी इस मौके पर सफर की योजना बना सकते हैं। सबसे ज्यादा सर्द मौसम दिसंबर-जनवरी में होता है। इस मौसम में अगर आप किसी हिल पर जाते हैं तो बर्फबारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। सर्दियों में बर्फीली पहाड़ियां, जमी हुई झीलें, खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सर्दी के मौसम में घूमने निकल रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्रिसमस और नए साल के मौके या जनवरी में घूमने की योजना बनाई है तो कुछ गलतियों से बचें। भूलकर भी ऐसी गलतियां न करें जो सफर का मजा खराब कर दें।
Winter Travel Tips: सर्दियों में घूमने जा रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां, सफर का मजा हो जाएगा खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत जगह का चयन
सर्दी के मौसम में किसी ऐसी जगह का चयन न करें, जहां पहुंचकर आप फंस जाएं। जैसे, बहुत अधिक सर्दी होने पर बर्फीली जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना होती है। इसलिए ऐसी किसी जगह के सफर पर न जाएं, जहां जाना और लौटना मुसीबत बन जाए।
मौसम के प्रति लापरवाही
ध्यान रखें कि सर्दी के मौसम में घूमने जा रहे हैं, इसलिए मौसम का ध्यान में रखकर ही सफर की योजना बनाएं। बच्चों को सर्दी में किस तरह की सुरक्षा की जरूरत होती है, इसका ख्याल रखें। ऊनी कपड़े, मोजे, टोपी या सर्दी से बचाव के लिए सभी जरूरी चीजों को साथ ले जाएं। अक्सर लोग घूमने जाते हैं तो अपनी कोई पसंदीदा ड्रेस साथ ले जाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मौसम और जगह के मुताबिक आपकी ड्रेस उपयुक्त है या नहीं।
पहले से तैयारी न करना
सर्दी के मौसम में पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ हो जाती है। खासकर क्रिसमस और नए साल के मौके पर अधिक संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में पहले से ही ट्रेन या बस का टिकट, होटल में बुकिंग आदि करा लेनी चाहिए। ऐन मौके पर इस तरह से टिकट की बुकिंग करने पर हो सकता है कि आपको सही होटल में कमरा मिलने में दिक्कत हो।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही
कई बार लोग सर्दी में घूमने तो निकल जाते हैं लेकिन साथ में घर के बड़े बुजुर्ग या बच्चों को ले जाते हैं। बच्चों का सर्दी में खास ध्यान रखना पड़ता है। बुजुर्ग लोग भी सर्दी में जल्द बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अपनी और साथ जा रहे लोगों की सेहत को ध्यान में रख कर ही सर्दी में घूमने की योजना बनाएं।