फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Hacks: ऊनी कपड़ों को धोते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, खराब हो जाएंगे आपके ब्रांडेड स्वेटर

Thu, 28 Nov 2024 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Nov 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Winter Hacks Avoid These 5 Common Mistakes While Washing Woolen Clothes Ruin After one wash
गर्म कपड़ें धोने का सही तरीका - फोटो : amar ujala

Winter Hacks: सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और तापमान कम होने के कारण ठंडक महसूस होती है। ठंड से बचने के लिए लोग इस मौसम में गर्म कपड़े पहनते हैं। ऊनी कपड़ों में स्वेटर, मफलर, टोपी, ऊनी दस्ताने आदि कई तरह के कपड़े शामिल हैं। इन कपड़ों का रखरखाव थोड़ा सावधानी से करना होता है, क्योंकि ऊनी कपड़ों में रोएं आ सकते हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों की रंगत जल्दी चली जाती है। आपके नए और ब्रांडेड स्वेटर सही रखरखाव न मिल पाने के कारण पुराने लगने लगते हैं। इसका एक कारण  ऊनी कपड़ों को गलत तरीके से धोना है।



अक्सर लोग ये गलती करते हैं कि गर्मियों वाले कपड़ों की तरह ही ऊनी कपड़ों को भी धो देते हैं। इससे कपड़े खराब हो जाते हैं। सर्दियों वाले कपड़ों को धोते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। यहां आपको वह गलतियां बताई जा रही हैं जो ऊनी कपड़ों को धोते समय कभी नहीं करनी चाहिए।

Winter Hacks Avoid These 5 Common Mistakes While Washing Woolen Clothes Ruin After one wash
गर्म पानी से कपड़े धोना - फोटो : Adobe stock

गर्म पानी से कपड़े धोना

सर्दियों में गर्म पानी का उपयोग बढ़ जाता है। लोग नहाने से लेकर बर्तन और कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोना सबसे बड़ी गलती होती है। ऊन काफी संवेदनशील होता है। इसे गर्म पानी से धोने से कपड़ा सिकुड़ जाता है और कपड़े का आकार छोटा हो सकता है। इसके अलावा गर्म पानी से स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े धोने से कपड़े में दरार आ सकती है। इसलिए ऊनी कपड़ों को हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी से धोना चाहिए।

Winter Hacks Avoid These 5 Common Mistakes While Washing Woolen Clothes Ruin After one wash
गर्म कपड़े धोने के तरीके - फोटो : Instagram

सामान्य डिटर्जेंट का उपयोग

ऊनी कपड़ों और अन्य कपड़ों के फैब्रिक में काफी अंतर होता है। सूती या अन्य फैब्रिक के कपड़ों को आप किसी भी डिटर्जेंट व साबुन से धो सकते हैं लेकिन ऊनी कपड़े काफी संवेदनशील होते हैं। उन्हें धोने के लिए साधारण डिटर्जेंट नहीं, बल्कि माइल्ड, सॉफ्ट और लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें। वाॅशिंग मशीन की बजाए ऊनी कपड़ों को हाथ से धोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Hacks Avoid These 5 Common Mistakes While Washing Woolen Clothes Ruin After one wash
गर्म कपड़े धोने के तरीके - फोटो : Instagram
ऊनी कपड़ों को रगड़ना

ऊनी कपड़ों को उल्टा करके धोना चाहिए। स्वेटर, जैकेट आदि को धोते समय और सुखाते समय सीधा नहीं बल्कि कपड़े को उल्टा कर लें। इससे कपड़ा डायरेक्ट डिटर्जेंट या धूप के संपर्क में नहीं आता और कपड़े की रंगत नहीं जाती। इसके साथ ही ऊनी कपड़ों को धोते समय जोर से रगड़े या सुखाने के लिए मरोड़े नहीं। ऊनी कपड़े को हल्के हाथों से धोना और हल्के से पानी को निचोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
Winter Hacks Avoid These 5 Common Mistakes While Washing Woolen Clothes Ruin After one wash
गर्म कपड़े धोने के तरीके - फोटो : Instagram

गर्म कपड़ों को ड्रायर से सुखाना

सबसे पहले तो प्रयास करें कि ऊनी कपड़े वॉशिंग मशीन में न डालें। इसके साथ ही सर्दियों में कपड़े सुखाने के लिए ड्रायर का उपयोग सामान्य है लेकिन गर्म कपड़ों को ड्रायर से न सुखाएं। गर्म हवा ऊनी कपड़ों के लिए हानिकारक होती है। कपड़े को धूप में सुखाएं लेकिन सीधी धूप न पड़ने दें, बल्कि हल्के कपड़े को स्वेटर के ऊपर कवर करें ताकि धूप सीधी न पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed