एक समय था जब बिजली की व्यवस्था सिर्फ शहरों में ही देखने को मिलती थी, गांवों में तो लोग लैंप या लालटेन के सहारे ही अपनी जिंदगी काटते थे। लेकिन अब गांव-गांव में भी बिजली की उत्तम व्यवस्था हो गई है और इस बिजली ने लोगों की जीवनशैली को एकदम आसान बना दिया है। अब तो शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां बिजली न हो। इसलिए इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपने ऐसे कई मामले देखे होंगे, जब बिजली से लापरवाही की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। चाहे आप घर में या किसी दूसरी जगह ही बिजली से जुड़ी चीजों का उपयोग क्यों न कर रहे हों, आपको हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि बिजली का इस्तेमाल करते समय वे कौन से काम हैं, जो नहीं करने चाहिए, वरना जानलेवा हो सकते हैं।
{"_id":"614c51708ebc3e058b35163f","slug":"ways-to-avoid-electric-shock-at-home-do-not-make-these-five-mistakes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी न करें ये पांच काम, हो सकता है जानलेवा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी न करें ये पांच काम, हो सकता है जानलेवा
Thu, 23 Sep 2021 03:44 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एक ही सॉकेट में न दें ज्यादा लोड
- कई जगहों पर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग अक्सर एक ही सॉकेट के जरिये कई उपकरणों का संचालन करते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। दरअसल, सॉकेट में ज्यादा लोड पड़ने की वजह से आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए सॉकेट पर जितना हो सके, उतना कम लोड दें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गीले हाथों से स्विच ऑन-ऑफ न करें
- लोगों को गीले हाथों से स्विच को ऑन-ऑफ करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए गीले हाथ होने पर बिजली से दूर ही रहना चाहिए। इसके अलावा घर की छत या किसी भी अन्य जगह पर बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने या कोई अन्य वस्तु लटकाने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना सीधे मौत को गले लगाने जैसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों को बिजली से दूर रखें
- बच्चों को बिजली के किसी भी उपकरण और खंभों से दूर ही रखना चाहिए। चूंकि कई बच्चों की यह आदत होती है कि वो बिजली के सॉकेट के अंदर अपनी ऊंगली डालने की कोशिश करते हैं, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह बहुत जरूरी है कि सॉकेट या स्विच को कवर करके रखें, उसपर टेप लगा दें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बिजली का स्विच ठीक करते समय ये गलती न करें
- अगर आप खुद से बिजली का स्विच ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि चप्पल पहन लें और साथ ही फर्श पर सूखी हुई लकड़ी का तख्ता भी रख लें। इससे करंट लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। वैसे बेहतर होगा कि आप बिजली से जुड़े कामों के लिए किसी एक्सपर्ट को बुला लें।