कहते हैं कि हर रंग का अपना एक अलग-अलग महत्व होता है।आपके जीवन में भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब आपने समय के अनुसार पहनने के लिए रंगों का चुनाव किया होगा। खुशियों के मौके पर हम अधिकांश लाल रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं।लाल रंग सिर्फ खुशी का इजहार करने का एक जरिया मात्र नहीं है बल्कि ये रंग आपके जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है।लाल रंग ना सिर्फ आपके लुक को प्रभावित करता है बल्कि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य और वास्तु पर भी पड़ता है। लाल रंग व्यकित के भीतर साहस और ताकत भरने का काम करता है।ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार लाल रंग का आपके जीवन में क्या है महत्व और कैसे ये आपको प्रभावित करता है।
ये लाल रंग किस का है प्रतीक, जानें किस तरह आपके जीवन को कर सकता है प्रभावित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन