फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो जगह जहां नानक देव ने बोली थी गुरुवाणी, हसीन वादियों में बने इस गुरूद्वारे जरूर जाएं

Mon, 05 Aug 2019 06:04 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 05 Aug 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
you must visit gurudwara mattan sahib in anantnag, a religious trip to kashmir
सैर करने की इच्छा तो हर किसी को होती है। पहाड़ों की हसीन वादियों को देखना हो या इतिहास से समृद्ध किले, सबका अपना रोमांच होता हैं। लेकिन अगर आप खूबसूरत नजारों के साथ ही पहाड़ों की हसीन वादियों का मजा लेना चाहते हैं और सोचते हैं कि कुछ वक्त धर्म कर्म में भी बिताना चाहिए तो आपको धरती के स्वर्ग में जरूर जाना चाहिए। भारत का स्विटजरलैंड कहें जाने वाले कश्मीर में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं।

 

you must visit gurudwara mattan sahib in anantnag, a religious trip to kashmir

अनंतनाग में बना है मटन साहिब गुरुद्वारा
हालांकि पूरा कश्मीर ही घूमने लायक जगह है। लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं जिनका नाता केवल यहां कि खूबसूरती से ही नहीं हैं बल्कि इन जगहों की धार्मिक मान्यता से भी है। हम बात कर रहें है अनंतनाग की। कश्मीर के इस जिले में बहुत सी खूबसूरत घाटियां है जिन्हें आपको जीवन में एक बार जरूर देखना चाहिए। इन खूबसूरत घाटियों में एक स्थान है जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों में ही महत्व बहुत ज्यादा है। आइए जाने वो कौन सी जगह है।

 

you must visit gurudwara mattan sahib in anantnag, a religious trip to kashmir
अनंतनाग जिले में बना है सिखों का परम पवित्र गुरुद्वारा श्री मटन साहिब। इस गुरुद्वारे की खासियत इसकी धार्मिक मान्यता है। कहते हैं कि इस जगह पर नानक साहब ने अपने अमृत वचन बोले थे। पहले ये जगह गुरु नानक देव के थड़े के रूप में जानी जाती थी। बाद में इस जगह पर गुरुद्वारे का निर्माण किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
you must visit gurudwara mattan sahib in anantnag, a religious trip to kashmir
क्या है ऐतिहासिक महत्व
कश्मीर की हसीन वादियों में बसे अनंतनाग में बने इस गुरुद्वारे का दर्शन करने का मौका नही छोड़ना चाहिए। कहते हैं कि नानक देव अपनी तीसरी यात्रा के दौरान भ्रमण करते हुए इस खूबसूरत जगह पर आकर ठहरे। उस स्थान को मटन के नाम से जानते हैं। इसी स्थान पर सबसे पहले गुरू नानक देव ने गुरुवाणी का उच्चारण किया था।

 

विज्ञापन
you must visit gurudwara mattan sahib in anantnag, a religious trip to kashmir
मटन से 12 किमी दूर बिजवाड़ा नामक जगह पर पंडित ब्रह्म दास नाम के विद्वान रहते थे। जब पंडित ब्रह्म दास को पता चला कि कोई फकीर उस क्षेत्र में उपदेश दे रहा है तो उनसे रहा नहीं गया और वे भी अपने ज्ञान का बखान करने पहुंच गए और नानक देव से संवाद की चुनौती दी क्योंकि उनको अपने ज्ञान का बहुत घमंड हो गया था। नानक देव ने उन्हें समझाया कि ज्यादा ज्ञान के कारण आप अपनी इंद्रियों को अपने वश में नहीं कर पा रहे हैं। गुरू नानक देव ने अपने उपदेश से पंडित ब्रह्म दास का अहंकार तोड़ा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed