फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद कम बजट में भारत की इन जगहों पर घूम सकते हैं आप, जानें इनके बारे में सबकुछ

Fri, 12 Mar 2021 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Mar 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
You can visit these places of India in a low budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिस तरह लोगों को नए-नए खाने का स्वाद लेने का शौक होता है, नई-नई चीजें खरीदने का शौक होता है। ठीक उसी तरह लोगों को नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक होता है। हर साल काफी संख्या में लोग नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घूमने का असली मजा मार्च के महीने में ही होता है क्योंकि इस महीने में मौसम मिलाजुला रहता है। ऐसे में अगर आप कम बजट में नई जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।

You can visit these places of India in a low budget
dharmshala - फोटो : istock

धर्मशाला और मैकलॉडगंज

  • हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला और मैकलॉडगंज घूमने के लिहाज से काफी सही जगह हैं। जहां धर्मशाला में आप क्रिकेट मैदान समेत कई प्रकृति के अद्भुत नजारे देख सकते हैं, तो वहीं मैकलॉडगंज में आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच कैंपटी फॉल, मोनेस्ट्री आदि का मजा ले सकते हैं। यहां आपको तिब्बती और चाइनीज फूड आसानी से मिल जाएगा।
You can visit these places of India in a low budget
varanasi ghat - फोटो : istock

वाराणसी

  • उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी बेहद ही खूबसूरत जगह है, जिसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको कई प्राचीन घाट देखने को मिल सकते हैं। शाम को गंगा किनारे घाट पर बैठना, गंगा आरती में शामिल होना मतलब तनमन का पावन हो जाना। वाराणसी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं, और इस जगह पर जाकर वे भगवान भोलेनाथ की भक्ति में खो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can visit these places of India in a low budget
udaipur - फोटो : istock

उदयपुर

  • बात जब भी उदयपुर की होती है तो सामने सुंदरता ही सुंदरता नजर आती है। देश ही नहीं विदेश से भी हर साल यहां काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां राजा-महाराजाओं के महल-किले, विभिन्न संग्रहालय, गैलरिया, सिटी पैलेस संग्रहालय आदि ऐसी जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। यहां आपको प्राचील काल की सभ्यता नजर आती है, राजा-महाराजाओं के रहन-सहन की झलक दिखती है।
विज्ञापन
You can visit these places of India in a low budget
Dhanaulti - फोटो : istock

धनौल्टी

  • अगर आप किसी अच्छे हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, आपको झरने-नदी देखने का शौक है आदि तो आपके लिए धनौल्टी से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती है। यहां आप बेहद कम बजट में घूम सकते हैं, और नई-नई चीजों को देख सकते हैं। यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है, और इस मौसम में यहां लोग अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार संग पहुंचते हैं। ऐसे में आप भी एक बार तो धनौल्टी जा ही सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed