फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद सोच रहे हैं मनाली टूर की, तो इन मशहूर बाजार में शॉपिंग करना न भूलें

Tue, 11 May 2021 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 May 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
You can go to Manali after lockdown and shop from these famous markets here
manali tour - फोटो : istock

देश में कोरोना काल चल रहा है, जिसकी वजह से हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। ये वायरस बड़ी ही तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है और लोग अपनों को बचाने में लगे हुए हैं। लेकिन एक वक्त वो भी था, जब देश के लोग घूमने के लिए जाते थे, अपने परिवार, पार्टनर व दोस्तों संग ट्रिप प्लान करते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल ये सब बंद है। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन के बाद मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो हम आपको यहां के कुछ बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।

You can go to Manali after lockdown and shop from these famous markets here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मनु बाजार

  • मनाली की मॉल रोड पर स्थित मनु बाजार छोटा जरूर है, लेकिन ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध बाजार है। यहां वैसे तो कपड़ें, किताबें, फुटवियर से लेकर बाकी कई चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन ये जगह फोटोग्राफर्स के लिए काफी खास है। अगर आप मनाली जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां जरूर जा सकते हैं।
You can go to Manali after lockdown and shop from these famous markets here
mall road manali - फोटो : istock

मॉल रोड

  • वहीं, मॉल रोड पर शॉपिंग करने का अपना मजा है। मनाली आने वाले पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं और यहां से प्रकृति का आनंद लेते हैं। मॉल रोड में स्थित दुकानों में आपको जरूरत का हर सामान मिल जाएगा। ऐसे में मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप मॉल रोड से शॉपिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to Manali after lockdown and shop from these famous markets here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भट्टिको

  • भट्टिको बाजार की शुरुआत साल 1944 में महिलाओं द्वार की गई थी, जो कि एक कोऑपरेटिव दुकान है। यहां हर चीज के दाम फिक्स होते हैं। यहां आप सर्दियों के कपड़े, शॉल, जैकेट जैसी कई अन्य चीजें खरीद सकते हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक यहां का रूख जरूर करते हैं।
विज्ञापन
You can go to Manali after lockdown and shop from these famous markets here
old manali - फोटो : istock

ओल्ड मनाली बाजार

  • मनाली आने वाला लगभग हर शख्स ओल्ड मनाली बाजार जरूर जाता है। ये बाजार हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आपको कई छोटी-छोटी दुकानें दिखेंगी, जहां आपको बड़े काम की चीजें मिल सकती हैं। यहां से आप सर्दियों के कपड़े, टी-शर्ट, ऊनी कपड़े और ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed