पर्यटन, कहने को भला ही बेहद छोटा शब्द है, लेकिन इसका मतलब बहुत ही बड़ा है। हर साल नाजाने कितने लोग एक जगह से दूसरी जगह पर घूमने-फिरने जाते हैं। कोई अपने परिवार या पार्टनर संग जाता है, तो कोई अपने दोस्तों संग ट्रिप बनाता है। लोग अपने काम से समय निकालकर घूमने जाते हैं। आज के दौर में पर्यटन एक बहुत बड़ा रोजगार का साधन बन गया है और लाखों-करोड़ों लोगों का नाता इससे आर्थिक रूप से जुड़ा हुआ है। जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां पैसे खर्च करके कई तरह की सेवाएं, जैसे- होटल, खाना, घूमने की जगहों का टिकट आदि लेते हैं। इन सबके जरिए लोगों का घर चलता है। इसी उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड पर्यटन दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी ये दिन मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन लोग अपने चाहने वालों को कई मैसेज भेजकर भी इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं, तो चलिए आपको कुछ महान लोगों के कुछ खास विचारों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
World Tourism Day 2021: ज़िन्दगी के रंग हैं पर्यटन में, इन संदेशों से भेजें शुभकामनाएं
जीवन बहुत छोटा है और हमारे पास इस अंधेरे सफर में हमारे साथ यात्रा कर रहे लोगों को खुश करने के लिए बहुत अधिक समय नहीं है।
इसलिए प्रेम, दया, मदद करने के लिए देर न करें।
-हेनरी फ्रेडरिक अमिएल
विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं 2021
दुनिया एक किताब की तरह है और जो यात्रा नहीं करते हैं, इसका मतलब है कि वे केवल एक पेज पढ़ते हैं।
-सेंट अगस्टाइन
विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं 2021
लेखन भी एक यात्रा की तरह है। अगर आप रुक कर थक गए हैं तो किसी जगह के लिए निकल जाना अच्छा है।
-लैंग्स्टन ह्यूजेस
विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं 2021
एक अच्छे यात्री की कोई निश्चित योजना नहीं होती है और यहां पहुंचने का इरादा नहीं होता है।
-लओ टजू
विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं 2021