फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Tourism Day 2019: घूमने के हैं दिलचस्प फायदे इसलिए सबसे ज्यादा घूमते हैं भारतीय युवा

Fri, 27 Sep 2019 10:39 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 27 Sep 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
world tourism day 2019 history theme and importance of travelling
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम  “टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल'' है। खास बात ये है कि इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे की मेजबानी भारत करने जा रहा है। इसे मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देना, जागरूकता बढ़ाना, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह दिवस दुनिया भर के लोगों में आपसी समझ बढ़ाने के साथ एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति समझने में सहायता कर सकता है। 

 
world tourism day 2019 history theme and importance of travelling

विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत पर्यटन का महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन हर साल विश्व पर्यटन दिवस की अलग-अलग थीम रखता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था। विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। 

world tourism day 2019 history theme and importance of travelling
पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि बढ़ ही रही है। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे। विदेश से आने वाले पर्यटक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, आगरा और जयपुर घूमना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
world tourism day 2019 history theme and importance of travelling

आपको बता दें कि भारत ने महंगी ट्रिप के मामले में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में 17 लाख कराेड़ रुपए के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म ने देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान किया। महंगे टूर और छुट्टियों पर जाने के मामले में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं और अन्य देशों की अपेक्षा भारत के लोग बिजनेस ट्रैवल पर 5% ज्यादा खर्च करते हैं। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल दुनियाभर के निजी क्षेत्रों के पर्यटन पर निगाह रखती है। यह संस्था हर देश के ट्रैवल और टूरिज्म के जीडीपी में योगदान का पता लगाती है। 

विज्ञापन
world tourism day 2019 history theme and importance of travelling
घरेलू ट्रैवल ज्यादा पसंद 
भारत में 2018 में सबसे ज्यादा 87% महंगी छुट्टियां घरेलू ट्रैवल के दौरान बिताई गईं।जबकि 13% योगदान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का रहा। पिछले साल के मुकाबले भारतीय पर्यटन क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर 6.7% और वैश्विक स्तर पर 3.9% की दर से बढ़ोतरी दर्ज की है। इ, लिहाज से भारत महंगी ट्रिप पर जाने वाले देशों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed