{"_id":"5cc30f4cbdec225ef518b4b7","slug":"weekend-destination-sariska-national-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार वीकेंड पर घूमें सरिस्का नैशनल पार्क, दिल्ली से महज 250 किलोमीटर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इस बार वीकेंड पर घूमें सरिस्का नैशनल पार्क, दिल्ली से महज 250 किलोमीटर
अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं और थोड़े एडवेंचर के शौकीन हैं तो आप वीकेंड पर सफारी का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली से महज कुछ दूरी पर एक नैशनल पार्क मौजूद है जहां आपको ढेर सारे एडवेंचर मिलेंगे। सरिस्का नैशनल पार्क प्रकृति से प्यार करने वालों के खास जगह है। आप यहां पर आराम से प्रकृति के बीच समय गुजार सकते हैं। यहां ढेर सारे जानवरों को भी देख सकते हैं।
2 of 5
सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट।
सरिस्का नैशनल पार्क राजस्थान राज्य के अलवर जिले में मौजूद है। दिल्ली से सरिस्का की दूरी करीब दो सौ किलोमीटर है। यहां पर आने के लिए दिल्ली से जयपुर रोड पर आना होगा। आप यहां पर कार ड्राइविंग करके आ सकते हैं।
3 of 5
सरिस्का टाईगर रिर्जव
- फोटो : demo pic
सरिस्का नैशनल पार्क को सरिस्का टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है। साल पार्क को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दर्जा प्राप्त है। साल 1982 में इसे नैशनल पार्क का दर्जा मिला। राजधानी नई दिल्ली से नजदीक होने पर वीकेंड्स में ढेर सारे पर्यटक घूमने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरिस्का नैशनल पार्क 800 स्कवॉयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आपको तरह-तरह के जानवरों के साथ-साथ कई तरह के पक्षी और पेड़-पौधे देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सरिस्का नैशनल पार्क में आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। एक खास बात जो इसे दूसरे नैशनल पार्क से अलग करती है, वह है यहां बड़ी संख्या में इंडियन टाइगर का होना। जो यहां सबसे ज्यादा दिखते हैं। इनके अलावा चीतल, नील गाय, जंगली सूअर, हिरण, लंगूर, सांभर जैसे जानवरों को निहार सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।