फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Hindu Temple: मुस्लिम देश में हैं दो भव्य हिन्दू मंदिर, इन खासियत के कारण सैलानियों को हैं पसंद

Sun, 11 Jun 2023 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Visit Unique Hindu Temple in Indonesia Famous Temples know history Journey Plan
Indonesia Temple - फोटो : pixabay

Unique Hindu Temple in Indonesia: भारत में कई हिंदू मंदिर हैं। इन मंदिरों के दर्शन के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। वहीं दुनियाभर में हिंदू लोग रहते हैं, ऐसे में भारत के अलावा कई देशों में हिंदू मंदिर हैं। पाकिस्तान में 52 शक्तिपीठों में से एक सिद्धपीठ है। विदेशों में श्रीकृष्ण की आराधना पर केंद्रित इस्काॅन मंदिर है। कई मुस्लिम देश भी हैं, जहां हिंदू मंदिर स्थित हैं। हालांकि एक देश ऐसा भी है, जो सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला है, लेकिन यहां पर स्थापित हिंदू मंदिर काफी भव्य, अद्भुत और रहस्यमयी है। इस मुस्लिम बाहुल्य देश में कई विश्व प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। आइए जानते हैं मुस्लिम बाहुल्य देश में स्थापित भव्य और रहस्यमयी हिंदू मंदिर के बारे में।

Visit Unique Hindu Temple in Indonesia Famous Temples know history Journey Plan
Indonesia Temple - फोटो : pixabay

मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर

इस्लामिक देश इंडोनेशिया काफी खूबसूरत है। इंडोनेशिया समुद्र के बीच बसा देश है, जहां कई खूबसूरत बीच हैं। इंडोनेशिया में कई ऐतिहासिक मंदिर, पारंपरिक संगीत, नृत्य का आनंद लेने के लिए दुनियाभर से सैलानी पहुंचते हैं। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध आईलैंड्स में से एक बाली आईलैंड इंडोनेशिया में ही स्थित है। इस देश की सर्वाधिक आबादी मुस्लिम नागरिकों की है लेकिन लाखों हिंदू भी यहां रहते हैं। वहीं यहां के हिंदू मंदिर इतने अधिक भव्य बने हैं, जो पर्यटकों का ध्यान खींचते हैं।

Visit Unique Hindu Temple in Indonesia Famous Temples know history Journey Plan
Prambanan Temple - फोटो : Pixabay

प्रम्बानन मंदिर

इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर प्रम्बानन है। यह मंदिर स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मंदिर का निर्माण सन् 850 ईं में हुआ था। प्रम्बानन मंदिर जावा शहर में स्थित है। इस मंदिर के परिसर में शिव, विष्णु और ब्रह्म के अलग अलग मंदिर बने हैं। भगवान शिव के मंदिर माता दुर्गा, भगवान गणेश और अगस्त्य की मूर्तियां स्थापित हैं। यूनेस्को ने प्रम्बानन मंदिर को विश्व धरोहर घोषित किया है। रामायण के पात्रों को इस मंदिर की दीवारों पर चित्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visit Unique Hindu Temple in Indonesia Famous Temples know history Journey Plan
Tanah Lot Temple Indonesia - फोटो : pixabay

तनाह लोत मंदिर

इंडोनेशिया के बाली आईलैंड रहस्यमयी तनाह लोत मंदिर स्थित है। तनाह लोत का अर्थ होता है समुद्री मंदिर। कहा जाता है कि मंदिर 600 साल पुराना है। समुद्र तट पर एक ऊंची चट्टान पर मंदिर बना है। कहते हैं कि निरर्थ नाम के एक पुजारी समुद्र तट के किनारे चलते चलते इस जगह पर आए और यहां की खूबसूरती देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने यहां रहने का फैसला लेते हुए मछुआरों की मदद से मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर समुद्र देवता को समर्पित है। मान्यता है कि मंदिर की सुरक्षा विषैले सांप करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed