फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kid-Friendly Beaches: बच्चों संग घूमना है बीच पर तो इन समुद्र तटों पर जाने का बनाएं प्लान

Fri, 15 Sep 2023 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Sep 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Visit Top Kid Friendly Beaches In India And Things To Do With Kids at Beach in Hindi
Kid Friendly Beach - फोटो : pexel

Kid Friendly Beaches In India : बच्चों को कहीं घुमाने ले जाना चाहते हैं तो बीच एक बेहतर विकल्प हो सकता है। समुद्र के किनारे बच्चों को बहुत आनंद आएगा। समुद्र की उठती लहरों के पास रेत का घर बनाना, या पानी में खेलना बच्चो को पसंद आ सकता है। हालांकि बच्चों के साथ समुद्र किनारे मस्ती करना मजेदार तो होता है, पर कुछ चिंतापूर्ण भी होता है। समुद्र किनारे यानी बीच पर खेलने, पानी में उछलने कूदने का आनंद हर कोई लेना चाहता है लेकिन जब बच्चे साथ होते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।



ऐसे में बेफिक्र होकर समुद्र तट पर बच्चों के साथ आनंद उठाने के लिए ऐसे बीच का चयन करें तो बच्चों के लिए सुरक्षित हो। यहां आपको बच्चों के लिए सुरक्षित और मजेदार अनुभव कराने वाले समुद्री तटों के बारे में बताया जा रहा है।

Visit Top Kid Friendly Beaches In India And Things To Do With Kids at Beach in Hindi
बीच - फोटो : iStock

महाबलीपुरम बीच, तमिलनाडु

तमिलनाडु में स्थित महाबलिपुरम बीच बच्चों के लिए बेहतर जगह है। इस बीच को ममल्लापुरम के नाम से भी जाना जाता है, जहां स्थानीय खानपान का लुत्फ उठा सकते है। यहां प्राचीन मंदिर है, जहां बच्चों को लेकर जा सकते हैं। वास्तुशिल्प और सुंदर दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। यहां स्थित एमजीएम डिज्नी वर्ल्ड बच्चों को काफी पसंद आएगा।

 

Visit Top Kid Friendly Beaches In India And Things To Do With Kids at Beach in Hindi
Beach - फोटो : istock

गणपतिपुले बीच, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गणपतिपुले बीच है। मुंबई से पांच घंटे की ड्राइव करके आप यहां पहुंच सकते हैं। यह जगह अपनी सीमा पर कुछ शांत तटों को समेटे हुए है। यह बच्चों के लिए भारत के सबसे अच्छे तटों में से एक है। यहां का शांत पानी बच्चों के लिए तैराकी का बेहतर स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visit Top Kid Friendly Beaches In India And Things To Do With Kids at Beach in Hindi
beach - फोटो : istock

ओम बीच, गोकर्ण, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य का गोकर्ण विदेशी समुद्र तटों और उनके सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। दुनियाभर से लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां सुकून वाली छुट्टी मनाने के लिए आते हैं। गोकर्ण के ओम बीच पर वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं और बच्चों के साथ समुद्र किनारे फुटबॉल, क्रिकेट, पतंग उड़ाने व स्थानीय खाने का स्वाद ले सकते हैं ।

 

विज्ञापन
Visit Top Kid Friendly Beaches In India And Things To Do With Kids at Beach in Hindi
Goa - फोटो : Incredible India

कॉलेजियम बीच, गोवा

गोवा अपनी असाधारण पार्टियों और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। यहां के बीच पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं और लोग देश विदेश से गोवा घूमने आते हैं। आप बच्चों के साथ भी गोवा आ सकते हैं। दक्षिण गोवा का कॉलेजियम बच्चों के लिए अनुकूल समुद्र तट है, जहां वह मस्ती कर सकते हैं, पानी में छलांग लगा सकते हैं और नहा सकते हैं। इस बीच पर बोटिंग से लेकर क्रूज की सैर तक ढेर सारे मनोरंजक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों को यहां डॉल्फिन देखने का मौका भी मिल सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed