फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2023: इन विदेशी जगहों पर बोलें बेझिझक हिंदी, मिल जाते हैं भाषा समझने वाले

Tue, 12 Sep 2023 05:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 12 Sep 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Visit Hindi Speaking Countries in World Other Than India Know Details
हिंदी भाषी देश - फोटो : Pixabay

Hindi Diwas 2023 : हिंदी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में शामिल है। हिंदी भारत की राजभाषा है। यहां के अधिकतर राज्यों में हिंदी भाषा बोली जाती है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक चले जाएं, हिंदी भाषी लोग आसानी से मिल सकते हैं। हालांकि जो लोग विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए पहली बाधा भाषीय ज्ञान की होती है।



विदेश के लिए पासपोर्ट, वीजा के साथ ही भाषा का ज्ञान न होना भी समस्या हो सकती है। विदेशी भाषा न आने या अंग्रेजी में हाथ तंग होने के कारण यात्री विदेश में सफर के दौरान संवाद करने में मुश्किल महसूस करते हैं।

एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने और विदेशी जगहों को घूमने व खाना ऑर्डर करने तक भाषा बाधा बन सकती है। ऐसे में विदेश की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले ऐसे देशों के सफर पर निकले, जहां हिंदी बोली जाती है। कुछ विदेशी जगहों पर आप आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल सकते हैं, यहां रहने वाले लोग हिंदी भाषा को समझ सकते हैं। हिंदी दिवस के मौके पर उन देशों के बारे में जानिए जहां हिंदी बोल सकते हैं।

Hindi Diwas 2023 Visit Hindi Speaking Countries in World Other Than India Know Details
Nepal - फोटो : pixabay

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंदी भाषा बोली जाती है। नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है लेकिन यहां मैथली, भोजपुरी और हिंदी भाषी लोगों की संख्या भी अधिक है। नेपाल घूमने के लिए जा रहे हैं तो आसानी से यहां हिंदी बोल सकते हैं और जगह-जगह को घूम सकते हैं।

Hindi Diwas 2023 Visit Hindi Speaking Countries in World Other Than India Know Details
श्री शिव सुब्रमन्या हिंदू मंदिर, फिजी - फोटो : Social media

फिजी

एक छोटा सा देश फिजी है, जहां उत्तर पूर्वी भारत के लोग आकर बस गए। इस देश में रहने वाले भारतीय अवधि, भोजपुरी, मगही और हिंदी बोलते हैं। हिंदी भाषा का चलन होने के कारण यहां सफर के दौरान आसानी से लोग हिंदी बोल और समझ सकते हैं। फिजी की चार आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से एक हिंदी भाषा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Visit Hindi Speaking Countries in World Other Than India Know Details
बांग्लादेश - फोटो : facebook

बांग्लादेश

भारत का करीबी देश बांग्लादेश कभी इसी देश का ही अंग था। इस देश में भारतीय भाषा बोलने और समझने वाले आसानी से मिल जाएंगे। बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बंग्ला है लेकिन यहां अंग्रेजी और हिंदी बोल सकते हैं और सफर के दौरान कोई बाधा नहीं आएगी।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Visit Hindi Speaking Countries in World Other Than India Know Details
Pakistan - फोटो : istock

पाकिस्तान

भारत की आजादी से पहले देश का विभाजन हो गया था। भारत का दूसरा हिस्सा पाकिस्तान बना दिया गया। पाकिस्तान में भी हिंदी बोलने और समझने वाले मिल जाएंगे। अंग्रेजी और उर्दू पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाएं हैं लेकिन यहां पंजाबी, हिंदी, पास्तो और बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed