फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर- जनवरी में यदि बर्फबारी का लेना है असली मजा तो हो आइए ये चार हिल स्टेशन

Fri, 18 Dec 2020 04:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 18 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
visit this places to enjoy snow fall in december january
दिसंबर-जनवरी के माह में ये हिल स्टेशन सफेद चादर ओढ़ लेते हैं - फोटो : बासित जरगर

सर्दियों का मौसम कई लोगों को इसलिए पसंद होता है क्योंकि दिसंबर के अंत में या जनवरी की शुरुआत में वे घूमने की योजना बनाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों का मन किसी ऐसी जगह जाने का होता है जहां वे बर्फ से खेल सकें, थोड़ा ठिठूर सकें, गिरती हुई बर्फ में तस्वीरें खींचा सकें। भारत में ऐसे कई सारे हिल स्टेशन है जो बर्फबारी के दौरान किसी स्वर्ग से कम प्रतीत नहीं होते हैं। दिसंबर-जनवरी के माह में ये हिल स्टेशन सफेद चादर ओढ़ लेते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जहां दिसंबर-जनवरी में जाना का निर्णय है सर्वश्रेष्ठ। 

 

 

 

 

 

 

visit this places to enjoy snow fall in december january
कुल्लू और मनाली - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू और मनाली
हिमाचल प्रदेश की शान है वहां के ये दो हिल स्टेशन। सर्दियों में यहां घूमने का अपना ही मजा है। कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदी, पहाड़ और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशन्स पर अक्टूबर के बाद से मौसम बहुत ठंडा होने लगता है और दिसंबर- जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है। ऐसे में इन दिनों यहां जाकर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

visit this places to enjoy snow fall in december january
मसूरी - फोटो : amar ujala

मसूरी
उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन सर्दियों में पर्यटकों से गुलजार ही रहता है। ऐसे में इन दिनों यहां खूब बर्फबारी होती है। रात का तापमान शून्य तक पहुंचना बहुत सामान्य बात है। ऐसा लगता है पूरा शहर बर्फ की चादर से ढंक गया हो। कई बार यहां बर्फबारी इतनी अधिक हो जाती है कि सड़क मार्ग बंद करने पड़ जाते हैं। यहां घाटी के अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit this places to enjoy snow fall in december january
जूलुक - फोटो : अमर उजाला

जूलुक
जूलुक सिक्किम का एक छोटा सा गांव है लेकिन सर्दियों में जिसने जूलुक नहीं देखा, उसके लिए बिल्कुल कहा जा सकता है कि उसने कुछ भी नहीं देखा है। यहां भव्य पहाड़ और सुंदर झरने हैं। जब दिसंबर- जनवरी में गांव बर्फ से ढंक जाता है तो वो किसी सुंदर सपने से कम नहीं लगता है। यहां खूबसूरती तो है ही लेकिन छोटी जगह होने के कारण सुकून भी है। 

 

विज्ञापन
visit this places to enjoy snow fall in december january
लैंसडाउन - फोटो : अमर उजाला
लैंसडाउन
उत्तराखंड की गढ़वाल पहाड़ियों में स्थित लैंसडाउन एक ऐसा स्थान है, जो कि कपल्स, परिवार, सोलो ट्रिप सभी के लिए उपयुक्त है। लैंसडाउन शहरी दुनिया से बिल्कुल अलग है। यहां की आबादी लगभग 20,000 के आसपास है। लैंसडाउन पर्वतों और जंगलों से घिरा हुआ है। दिसंबर के महीने में जब घास पर बर्फ पड़ने लगती है तो इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।  बर्फ पर चलने में जो आनंद आता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed