फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो स्थान जहां राजा जनक को मिली थीं माता सीता, मिथिला में देखने को और भी है बहुत कुछ

Mon, 16 Sep 2019 11:30 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 16 Sep 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
visit places in mithila birthplace of sita bihar

सुंदर घाटी, पहाड़ों से घिरे खूबसूरत शहर, झील, झरना और बीच, घूमने तो कई बार जा चुके होंगे आप। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बार में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। जी हां, माता सीता का जन्मस्थल 'मिथिला'। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कई धरोहरों के लिए ये जगह विश्व प्रसिद्ध है, जहां समय निकालकर एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। आगे जानें यहां कहां घूम सकते हैं आप। 

visit places in mithila birthplace of sita bihar
राजनगर, दरभंगा
यह दरभंगा रियासत की पुरानी राजधानी रही है। दरभंगा महाराज के पुराने महलों के भग्नावशेष यहां की ऐतिहासिक समृद्धि को आज भी जिंदा रखे हुए हैं। हालांकि, यहां के महल अब खंडहर हो चले हैं। यह बिहार के मधुबनी में स्थित है।
visit places in mithila birthplace of sita bihar
जनकपुर धाम 
माता सीता के पिता महाराजा जनक यहां राज करते थे। भगवान राम की शादी सीता से यहीं हुई थी। नेपाल में स्थित जनकपुर हिंदुओं का बड़ा तीर्थस्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
visit places in mithila birthplace of sita bihar
बिस्फी मधुबनी 
ये जगह कवि कोकिल विद्यापति का जन्मस्थल है। उन्होंने यहां पर ही संस्कृत और मैथिली में कई ग्रंथों व गीतों की रचना की थी।
 
पुनौरा धाम, सीतामढ़ी 
बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम माता सीता का स्थल है। हल चलाते समय राजा जनक को इसी जगह पर सीता मिली थीं। 
विज्ञापन
visit places in mithila birthplace of sita bihar
अहिल्या स्थान
यह जगह भारत सरकार द्वारा विकसित हो रहे रामायण सर्किट का हिस्सा है। रामचरित मानस में तुलसीदास और रामायण में वाल्मिकी ने इस भूमि को काफी पावन बताया है। यहीं से कुछ दूर स्थित ब्रह्मपुर गौतम ऋषि से जुड़ा स्थान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed