फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात पहाड़ियों से घिरे इस शहर की है अद्भुत प्राचीन विरासत, एक बार तो जरूर जाएं सैर के लिए

Mon, 16 Sep 2019 09:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 16 Sep 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
satara a beautiful place to visit in maharashtra
- फोटो : pixa

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे धारावाहिक तारा फ्राम सतारा में सतारा की लड़की का जिक्र किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं महाराष्ट्र का ये शहर सच में बहुत खूबसूरत है। इस शहर का नाम सतारा पड़ने की एक वजह है। आइए जाने क्या है वो वजह और इस खूबसूरत शहर में क्या है सैर करने के लिए।


 
satara a beautiful place to visit in maharashtra
- फोटो : pixa

सतारा सात पहाड़ियों से घिरा हुआ शहर है इसलिए इस जगह का नाम सतारा पड़ा। इन पहाड़ियों के नाम हैं जरंदेश्वर, यवतेश्वर, जिंक्यात्रा, कित्लिचा डोंगर, सज्जनगढ़, पैदयाचा बैरोबा और नक्दिचा डोंगर। इन सात पहाड़ियों के अलावा सतारा पूरब में सोलापुर, पश्चिम में रत्नागिरी, उत्तर में पुणे, दक्षिण में सांगली से भी घिरा हुआ है। इस शहर का ऐतिहासिक महत्व भी है।


 
satara a beautiful place to visit in maharashtra
- फोटो : pixa

सतारा शहर की भूमिका स्वतंत्रता आंदोलन के समय में भी अहम थी। यहां पर बहुत से ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं जिनको देखने के बाद आपको इस शहर की विशेषता का पता चलेगा। सबसे पहले सतारा में राष्ट्रकूट वंश का शासन था और 17 शताब्दी में छत्रपति शिवाजी का शासन था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
satara a beautiful place to visit in maharashtra
- फोटो : pixa

सतारा में देखने लायक बहुत सारे मंदिर और किले हैं। यहां का जिंक्यात्रा किला प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इसका निर्माण राजा भोज ने किया था। यह 3000  फीट की ऊंचाई पर बना है और यह किला दुश्मन से रक्षा प्रदान करता है। इस के भीतर ही मन को प्रसन्न करने वाला मंगलाई देवी का मंदिर है। इस किले की चोटी से हम पूरे सतारा शहर का नजारा ले सकते हैं।



 
विज्ञापन
satara a beautiful place to visit in maharashtra
- फोटो : pixa

सतारा में देखने के लिए बहुत से ऐसे प्राचीन किले और मंदिर हैं जिन्हें देखकर भारत की समृद्ध विरासत का पता चलता है। इनमें अजिंक्यतारा किला, नटराज मंदिर, सज्जनगढ़ किला और जल मंदिर प्रसिद्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed