दुनिया की सैर करना तो हर कोई चाहता है। अपने भारत में ही इतनी खूबसूरत जगहें बनी है कि उन्हें देखे बिना आपकी घुमक्कड़ी अधूरी है। अगर आप पूरे भारत को करीब से देखना चाहते हैं तो सैर करना एक अच्छा माध्यम है। अगर आपको भी घुमक्कड़ी का शौक है तो एक बार तीस की उम्र से पहले इन जगहों की सैर के लिए जरूर जाएं।
गोवा
आपको एक बार गोवा जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा की नाइट लाइफ युवाओं को काफी पंसद आती है। यहां के बीच और चारों तरफ फैला समुद्र युवाओं को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित करता है। गोवा की नाइट लाइफ के बारे में कहा जाता है कि पूरे देशभर में ऐसी नाइट लाइफ आपको कहीं नहीं मिलेगी। अपने दोस्तों के साथ गोवा की लाइफ को जरूर एन्जॉय करें।
अंडमान-निकोबार
आपको अपनी जवानी में अंडमान- निकोबार जरूर घूमना चाहिए। यहां की हरियाली, द्वीप और पर्यटक स्थल टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां का मौसम सालभर सुहावना बना रहता है। अंडमान निकोबार की सबसे अच्छी बात यही है कि यहां तापमान पूरे साल अच्छा होता है। बेहद कम तापमान में परिवर्तन होता है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां के पहाड़ और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। विदेशों से भी पर्यटक उत्तराखंड के सुहावने मौसम और खूबसूरत जगहों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। आप उत्तराखंड में बिंसर, ऋषिकेश, टिहरी और फूलों की घाटी घूम सकते हैं। समूचे उत्तराखंड में घूमने की कई जगहें हैं। यहां का वातावरण, बर्फ से ढके पहाड़, नदिया और जंगल पर्यटकों को सुकून देते हैं।
फूलों की घाटी
उत्तराखंड के आपको फूलों की घाटी जरूर जाना चाहिए। यह गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसे विश्व की धरोहर घोषित किया गया है फूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई यह घाटी बेहद खूबसूरत है। यहां आपको फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए बेहद फेमस है।