Valentine Day 2025: 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो रही है, वहीं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी, प्रेमी/प्रेमिका या क्रश के साथ वक्त बिताने के लिए किसी शानदार जगह की सैर पर जा सकते हैं। पार्टनर संग किसी रोमांटिक जगह पर वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप इस वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं लेकिन बजट को लेकर परेशान हैं, तो चिंता की कोई बात नहींय़ भारत में कई ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ महज 5000 रुपये के बजट में शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आप कम खर्चे में प्यार भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर करें इन रोमांटिक जगहों की सैर, खर्चा आएगा महज 5000 रुपये
हम आपको कुछ ऐसी बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आप कम खर्चे में प्यार भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर, झीलों की नगरी में रोमांस
राजस्थान के उदयपुर में झीलों, महलों और ऐतिहासिक किलों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। इस खूबसूरत लोकेशन पर कपल फोटोशूट बहुत खूबसूरत लगते हैं। पार्टनर संग यहां आप लेक पिछोला और फतेहसागर झील के किनारे रोमांटिक वॉक के लिए जा सकते हैं। साथ ही पुराने राजसी बाजारों में खरीदारी और स्थानीय स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।
दो दिन और एक रात का अनुमानित खर्च लगभग 5000 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा। हालांकि आपको ट्रिप बजट में ही प्लान करनी होगी। इसलिए दिल्ली से जयपुर या उदयपुर का बस/ट्रेन का किराया 1000 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है। 1500 रुपये में होटल में एक रात के लिए कमरा मिल जाएगा। लगभग 500 रुपये में स्थानीय परिवहन से लोकल पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। खाने और किलों की एंट्री टिकट में लगभग 2000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
मनाली, बर्फीली वादियों में प्यार
कपल अक्सर ठंडी और बर्फीली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। पहाड़ों के बीच रोमांटिक माहौल और ठंडी हवाओं का अहसास महसूस करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं। यहां सोलंग वैली में स्नो एडवेंचर और बर्फीले पहाड़ों के शानदार दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं।
दो दिन और एक रात के लिए मनाली जा रहे हैं तो लगभग 5000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। जिसमें दिल्ली से बस का किराया 1500 से 2000 रुपये (रिटर्न टिकट), होटल या होम स्टे का 1200 रुपये खर्च, स्थानीय जगहों के लिए स्कूटी का खर्च लगभग 500 से 800 रुपये और खाने का खर्च 1000 रुपये तक आ सकता है।
ऋषिकेश, गंगा किनारे प्यार भरे पल
गंगा किनारे बैठकर सनसेट का खूबसूरत नजारा देखने के लिए ऋषिकेश बजट में शानदार स्थान है। यहां लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट पर रोमांटिक वाॅक पर जाया जा सकता है। पार्टनर या दोस्तों संग रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और योग का अनोखा अनुभव महसूस कर सकते हैं। ऋषिकेश की सैर के लिए बस या ट्रेन का किराया 1000 रुपये, कैंपिंग या होटल का खर्च 1200 रुपये तक हो सकता है। स्थानीय जगहों पर घूमने और एडवेंचर एक्टिविटी में लगभग 1300 रुपये का खर्च आ सकता है। खान-पान और अन्य खर्चों में 1500 रुपये व्यय करने पड़ सकते हैं।
लवासा, मिनी इटली का अनुभव
वैलेंटाइन डे पर विदेशी नजारो जैसा लुत्फ उठाने के लिए महाराष्ट्र के लवासा की सैर के लिए जा सकते हैं। पुणे या मुंबई के रहने वाले हैं तो लवासा जाने का खर्च लोकल परिवहन से लगभग 1000 रुपये आएगा। यहां आप खूबसूरत झील, पहाड़ों से घिरा शांत वातावरण, बोट राइड का आनंद ले सकते हैं। कपल रोमांटिक वाॅक के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां इटैलियन आर्किटेक्चर से सजे होटल और स्ट्रीट्स मौजूद हैं। 1500 रुपये में होटल मिल जाएंगे। वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में 1200 रुपये का खर्च आ सकता है।