फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो इन बातों का रख सकते हैं ध्यान

Fri, 19 Feb 2021 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Traveling with children so you can keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम कभी न कभी घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं, ताकि हमें कुछ समय के लिए ही सही लेकिन शांति मिल पाए। वहीं, लोग नई-नई जगहों को देखने और अलग-अलग खाने का स्वाद लेने के लिए भी घूमने जाते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं, कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं, तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ। लेकिन जो लोग घूमने अपने बच्चों को लेकर जाते हैं, वो लोग यात्रा पर काफी परेशान रहते हैं। बच्चों के साथ कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अच्छे से यात्रा कर सकते हैं और आपको परेशानी भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Traveling with children so you can keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

किसी जानने वाले के पास छोड़ सकते हैं

  • अगर आपके बच्चे अभी काफी छोटे हैं, और आप उनके साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यकीन मानिए आपको काफी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आप ये कर सकते हैं कि आप अपने बच्चों को घर पर बच्चे की दादा-दादी, नाना-नानी या किसी भरोसे वाले व्यक्ति के पास उन्हें छोड़ सकते हैं। हालांकि, ये सिर्फ कुछ दिनों के लिए ठीक है, लेकिन अगर आप ज्यादा दिन के लिए जा रहे हैं तो आपको बच्चे को साथ ही ले जाना चाहिए। आप बच्चे की जरूरत वाली चीजों को वहां दे सकते हैं, ताकि जब बच्चे को उन चीजों की जरूरत हो तो वो उन्हें ले सके।
Traveling with children so you can keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अतिरिक्त कपड़े रखें

  • बच्चों के साथ यात्रा करते समय एक बात हमेशा ध्यान देनी चाहिए कि हमें बच्चों के अतिरिक्त कपड़े जरूर रखने चाहिए, क्योंकि बच्चे कपड़े जल्दी गंदे करते हैं। वहीं, कोशिश करनी चाहिए कि सफेद रंग के कपड़े न रखें। साथ ही आपको बच्चों की दवाइयां और डायपर जरूर रखने चाहिए। इसके अलावा आपको इमरजेंसी किट अपने पास रखनी चाहिए, जिसमें दवाइयां, बैंडेज आदि रखने चाहिए। क्योंकि कई बार बच्चों को खेलने के दौरान चोट लग जाती है। ऐसे में इसका होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Traveling with children so you can keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खाने-पीने का रखें ध्यान

  • बच्चे हर वक्त कुछ न कुछ खाते रहते हैं। घर पर भी बच्चों को आदत होती है कि वो कुछ न कुछ खाते रहते हैं। ऐसे में आपको बाहर जाकर बच्चों के खाने-पीने का विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को उनके समय पर खाना दें और कोशिश करें कि उन्हें कोई ऐसी चीज न दें, जो उन्हें पचे न। इसके अलावा आप ये भी कर सकते हैं कि यात्रा के लिए बच्चों के पसंदीदा स्नैक पैक करके आप अपने साथ ले जा सकते हैं, ताकि बच्चे घर का स्वाद मिस न करें।
विज्ञापन
Traveling with children so you can keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चों के खिलौने रख लें

  • बच्चे घर के वातावरण में रहते हैं, इसलिए उन्हें बाहर के वातावरण में घुलने-मिलने में समय लगता है। इसलिए जब आप यात्रा पर जाएं, तो कोशिश करें कि बच्चों के खिलौने साथ लेकर जाएं और वहां जाकर उन्हें ये खिलौने दे दें, ताकि उन्हें बाहर भी घर जैसा वातावरण महसूस हो। साथ ही अगर आपके बच्चे कोई किताब पढ़ना पसंद करते हैं, तो उस किताब को रख लें या फिर अगर आप रात में उन्हें कोई कहानी सुनाते हैं तो इस चीज को यात्रा पर भी जारी रखें। इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed