अगर आप शांति के साथ फुर्सत के पल बिताना चाहते हैं, तो केरल के खूबसूरत शहर अलाप्पुझा जा सकते हैं। इस शहर को इसके पूर्व नाम अलेप्पी के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। कहते हैं कि ब्रिटिश भारत के पूर्व वायसराय लॉर्ड कर्जन यहां की सुंदरता देखकर इतना मुग्ध हो गए थे, कि उन्होंने कहा था कि यहां प्रकृति ने भूमि पर अपनी सबसे समृद्ध संपदा लुटाई है। हाउसबोट्स में बैकवाटर्स की सैर करना यहां का सबसे प्रमुख आकर्षण है। आइए जानते हैं यहां कौन-कौन सी घूमने वाली जगहें हैं...
{"_id":"602e49eddb41eb125b79e735","slug":"best-and-beautiful-places-to-visit-in-alappuzha-kerala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पूर्व का वेनिस' कहलाता है भारत का ये खूबसूरत शहर, मन मोह लेती है यहां की प्राकृतिक सुंदरता","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
'पूर्व का वेनिस' कहलाता है भारत का ये खूबसूरत शहर, मन मोह लेती है यहां की प्राकृतिक सुंदरता
Thu, 18 Feb 2021 04:46 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 18 Feb 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
केरल के अलाप्पुझा का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Kerala Tourism
कुट्टनाड बैकवॉटर
- फोटो : Facebook/Incredible India & Indians
कुट्टनाड बैकवॉटर
- यह केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जो समुद्र और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। कुट्टनाड को केरल के चावल का कटोरा भी कहा जाता है। माना जाता है यह दुनिया की शायद इकलौती ऐसी जगह है, जहां समुद्र तल से महज दो मीटर की गहराई पर खेती की जाती है। चावल की खेती के साथ-साथ यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी मशहूर है। यहां आप नाव की सवारी करते हुए खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
कृष्णापुरम पैलेस
- फोटो : Facebook/Travel 2 Alleppey
कृष्णापुरम पैलेस
- एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित यह महल तालाबों, बगीचों और फव्वारों से घिरा हुआ है। यह महल राज्य पुरातत्व विभाग के तहत एक संरक्षित स्मारक है, जिसे अब एक संग्रहालय बना दिया गया है। यहां आकर आपको दक्षिण भारत की कला-संस्कृति और जीवन को समझने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलाप्पुझा बीच का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/God's Own Country-kerala
अलाप्पुझा बीच
- इस बीच की चमकदार रेत और साफ पानी इसे केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनाती है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त तो बेहद ही खूबसूरत होता है। प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां यादगार समय बिता सकते हैं।