फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: कम पैसों में करना है फ्लाइट टिकट बुक तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 16 May 2022 11:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Travel Tips to Book Cheap Flight Tickets Know the Process in Hindi
फ्लाइट टिकट बुकिंग - फोटो : self

Travel Tips to Book Cheap Flight Tickets: कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं तो कम समय में अधिक दूरी तय करने के लिए लोग फ्लाइट से जाना चाहते हैं। अब फ्लाइट से सफर करना आसान हो गया है। लेकिन लोगों को लगता है कि फ्लाइट का टिकट महंगा होता है, इस कारण अक्सर ही लोग चाहकर भी विमान से सफर नहीं कर पाते। वैसे फ्लाइट टिकट किसी लग्जरी ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट जितनी कीमत का मिल सकता है लेकिन कई बार यात्रियों को फ्लाइट का टिकट महंगा मिलता है। ऐसे में वह चाहकर भी टिकट बुक नहीं करते और कम पैसों में ट्रेन या अन्य किसी परिवहन से यात्रा करते हैं। लेकिन अगर आप फ्लाइट से सफर की योजना बना रहे हैं तो कुछ टिप्स को अपनाकर सस्ते फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। सस्ते फ्लाइट टिकट के लिए कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कूपन कोड या डिस्काउंट के जरिए भी फ्लाइट का टिकट सस्ता बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्लाइट का टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखकर सस्ता टिकट बुक कर सकते हैं।

Travel Tips to Book Cheap Flight Tickets Know the Process in Hindi
फ्लाइट टिकट बुकिंग - फोटो : Google

ब्राउजर

फ्लाइट टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कर रहे हैं तो वेब ब्राउजर के जरिए टिकट की कीमत में कम कर सकते हैं। कई बार वेब ब्राउजर में टिकट सर्च करने के बाद उसकी कीमत में बदलाव आ जाता है। ऐसा आपके ब्राउज़र की कुकीज की वजह से होता है। इसलिए जब आप टिकट बार बार सर्च करते हैं तो उनके दाम बढ़ जाते हैं। प्राइवेट ब्राउजर का इस्तेमाल करते समय इस बात को ध्यान में रखें।

Travel Tips to Book Cheap Flight Tickets Know the Process in Hindi
फ्लाइट टिकट बुकिंग - फोटो : iStock

हिस्ट्री क्लियर करें

अपने ब्राउजर से कुकीज हिस्ट्री को मिटाएं। कुकीज के आधार पर फ्लाइट टिकट की कीमतों में होने वाले उतार चढ़ाव को समान रखने के लिए सर्च हिस्ट्री को क्लियर करें। उसके बाद ही टिकट बुकिंग करें। जब भी आप फ्लाइट का टिकट बुक करें तो हर बार कुकीज हिस्ट्री को क्लियर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips to Book Cheap Flight Tickets Know the Process in Hindi
फ्लाइट टिकट बुकिंग - फोटो : self

नॉन-रिफंडेबल टिकट

टिकट बुक करते समय नॉन रिफंडेबल टिकट बुक करें। लोग रिफंडेबल टिकट की बुकिंग करते हैं ताकि किसी कारण सफर न कर पाने पर उनका पैसा वापस आ जाए लेकिन नॉन रिफंडेबल टिकट रिफंडेबल टिकट की तुलना में सस्ते होते हैं। अपनी यात्रा को पूरी तरह से सुनिश्चित करने के बाद नॉन-रिफंडेबल टिकट बुक करें।

विज्ञापन
Travel Tips to Book Cheap Flight Tickets Know the Process in Hindi
फ्लाइट टिकट बुकिंग - फोटो : self

राउंड ट्रिप टिकट

फ्लाइट का टिकट बुक करते समय एक तरफ की यात्रा के लिए जितनी राशि का भुगतान करना होता है, राउंड ट्रिप टिकट बुक करते समय आपके पैसों की बचत हो जाती है। राउंड ट्रिप में जाने और वापसी का टिकट एक साथ किया जाता है। जो कि वन वे ट्रिप और रिटर्न ट्रिप की अलग अलग बुकिंग करने की तुलना में सस्ता हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed