सफर के खूबसूरत नजारों के साथ लेना है लग्जरी का एहसास तो एक बार इन ट्रेनों की सवारी जरूर करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चाहते हैं कि आप एक लक्जरी सफर तय करें तो, रेगिस्तान की रानी पर रेगिस्तान सफारी के लिए जाएं। यह लक्ज़री ट्रेन नीले शहर जोधपुर से स्वर्ण शहर जैसलमेर तक चलती है। जब आप इस ट्रेन में सवार होते हैं, तो आपको एक गिलास लक्स वाइन, एक फैंसी खाने और एक सॉफ्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ आपके सफर को और सुहाना बना देगी। ट्रेन से बाहर देखने पर आपको चमचमाती रेत ही रेत नजर आएगी। यह नजारा आपको बेहद पंसद आएगा।
अगर आप प्रकृति की सुंदरता से रुबरु होना चाहते हैं हो यह ट्रेन आपके लिए एक दम सही हैं। इस ट्रेन में सफर करने के बाद आप प्रकृति द्वारा बनायी गयी तमाम खूबसूरत चीजों से रुबरु होंगे। हिमालयन क्वीन टॉय ट्रेन चीड़ के जंगलों, बहती हुई नदियों और रंगीन घास के मैदानों से होकर गुजरती है। इस रास्ते में आपको चीड़, देवदार जैसे पेड़ो को देखने का मौका मिलेगा। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रेन आपको जन्नत का हसीन सफर कराएगी।
इस ट्रेन की तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाये उतने कम हैं। इस ट्रेन की लोकप्रियता इस हद तक हैं कि भारत का लगभग हर जागरूक व्यक्ति द पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को जानता होगा। यह भारत की सबसे लक्जरी ट्रेनों में से एक हैं। इस लक्जरी ट्रेन में सफर के लिए बेंचमार्क निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन लगभग 35 वर्ष पुरानी हैं लेकिन आज भी यह दुनियी की लक्जरी ट्रेनों की लिस्ट में शामिल हैं।
क्या आपने कभी परिणीता और बर्फी में उस छुक-छुक, अच्छी दिखने वाली ट्रेन में चाय की पहाड़ियों की सैर के बारे में कल्पना की हैं? अगर इसका जवाब हाँ है तो आपके लिए यह दार्जिलिंग हिमालयन ट्रेन एक बेहद शानदार सफर का एहसास दिलाएगी । यह ट्रेन आपको दूसरी दुनिया के सफर पर ले जा सकती हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।