फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के साथ सस्ती शॉपिंग सफर को बना देगी मजेदार, दिल्ली के पास लगने वाले मेले का बनें हिस्सा

Sat, 31 Aug 2019 01:02 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 31 Aug 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
jaipur shopping festival 2019 shop best handicraft art products

घूमना और शॉपिंग दो ऐसी चीजें हैं जिनका नाम सुनते ही हर व्यक्ति चंगा हो जाता है। इससे आप जगह के साथ-साथ वहां की कला को भी करीब से देखते हैं। किसी विशेष जगह की खूबसूरत हस्तकलाओं की शॉपिंग करना किसी को भी उत्साहित कर देगा। जी हां, तो तैयार हो जाइए क्योंकि 25 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जब भी आपको समय मिले आराम से दिल्ली से पांच घंटे की दूरी पर बसे जयपुर का सफर तय करें। यहां पहुंचकर उस मेले का हिस्सा बन सकते हैं जिसे आप अक्सर तस्वीरों में देखते हैं। 

jaipur shopping festival 2019 shop best handicraft art products
इस साल जयपुर शॉपिंग फेस्टिवल 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह शॉपिंग फेस्टिवल जबरदस्त होगा। अब तक हर साल इस फेस्ट की शुरूआत किसी न किसी बॉलीवुड सिलेब्रिटी के द्वारा किया जाता रहा है। तो शॉपिंग का लुत्फ लेने के साथ आप बॉलीवुड स्टार मिलने का मौका भी है। 
jaipur shopping festival 2019 shop best handicraft art products
इस फेस्ट को हर साल दिवाली से करीब एक महीने पहले आयोजित किया जाता है, यानी दिवाली के खूबसूरत दीये, लैंप, कैंडिल और भी बहुक कुछ खरीद सकते हैं। इससे लोगों के लिए एक ही जगह से दिवाली की शॉपिंग करना आसान हो जाता है। जयपुर शॉपिंग फेस्टिवल में आप घर की डेकोरेशन से लेकर लगभग हर जरूरत से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur shopping festival 2019 shop best handicraft art products
यहां एक से बढ़कर एक कपड़े, आर्ट वर्क, किचन का सामान, घर के लिए फर्नीचर, ऑफिस डेकोर से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। यहां आप फास्ट फूड से लेकर राजस्थानी खाने तक अलग-अलग जायका  भी चख सकते हैं। फेस्ट में ड्रिंक्स के भी कई बेहतरीन फ्लेवर का स्वाद लिया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed