फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Ideas: नदी किनारे बसे इन शहरों की खूबसूरती मोह लेगी मन, 5000 रुपये में कर सकते हैं सफर

Wed, 18 Jan 2023 03:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
Travel Ideas: Places to Visit Located Near River Banks Know Trip Fare
ऋषिकेश - फोटो : Pexel

Travel Ideas: भारत हरे भरे जंगलों, ऊंची पहाड़ियों, झील-झरने और नदियों से समृद्ध देश है। यह वह जगह है, जहां नदियों को पवित्र और जीवनदायिनी मानकर उनकी पूजा की जाती है। नदियों के किनारे पर बने घाटों पर लोग वक्त गुजारते हैं। नौका विहार का आनंद लेते हैं। शाम को दीपदान करते हैं या मछली को दाना खिलाते हैं। नदियों के संगम की भी अपनी ही सुंदरता होती है। बच्चों से लेकर बड़ों कर को नदियां प्रिय होती हैं। इन्हीं नदियों के किनारे कई शहर बसे हैं। जहां भोर में लोग स्नान के लिए जाते हैं तो शाम होते ही नदी किनारे बैठकर वक्त बिताते हैं। भारत में नदियों के किनारे बसे कई शहर तो विश्व प्रसिद्ध भी हैं। नदी किनारे बसे शहरों को घूमने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। आइए जानते हैं भारत के ऐसे शहर जो खूबसूरत नदियों के किनारे बसे हुए हैं। इन शहरों की यात्रा कम पैसों में आसानी से की जा सकती है।


 

Travel Ideas: Places to Visit Located Near River Banks Know Trip Fare
बनारस के घाट - फोटो : istock

वाराणसी

वाराणसी को मोक्ष की नगरी कहते हैं। यह भगवान भोलेनाथ का धरती पर प्रिय स्थान माना जाता है। बनारस ने संस्कृति और विरासत समेट रखा है। बनारस शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है। बनारस के घाट पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। दिल्ली से वाराणसी अधिक दूर नहीं है। यहां रहने, खाने पीने और घूमने का खर्च भी बजट में हो सकता है। बनारस के गंगा घाट को घूमने के साथ ही लोग बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं।

Travel Ideas: Places to Visit Located Near River Banks Know Trip Fare
संगम प्रयागराज - फोटो : istock

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज तीन नदियों के किनारे पर बसा है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। यहां कि संस्कृति और खूबसूरती देखने लायक है। कुंभ मेले का आयोजन भी प्रयागराज में संगम किनारे होता है, जहां देश विदेश से लोग पहुंचते हैं। प्रयागराज में बजट में होटल रूम, या संगम किनारे टेंट मिल जाएंगे। प्रयागराज की ट्रिप भी महज पांच हजार में प्लान की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Ideas: Places to Visit Located Near River Banks Know Trip Fare
हरिद्वार गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार

उत्तराखंड की धर्म स्थली हरिद्वार गंगा नदी के तट पर बसा है। यहां शाम को होने वाला दीपदान और गंगा आरती मनमोहक होता है। साल भर यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कुछ घंटों में तय कर सकते हैं। दिल्ली से हरिद्वार के लिए बस सेवा या कई ट्रेनें हैं, जिसमें महज 200 रुपये से टिकट मिल जाएंगे। रहने के लिए कई धर्मशालाएं, 500 रुपये के कमरों से लेकर लग्जरी होटल की भी यहां व्यवस्था रहती है।

विज्ञापन
Travel Ideas: Places to Visit Located Near River Banks Know Trip Fare
ताजमहल के पीछे बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

आगरा

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल आगरा शहर में स्थित है। आगरा का ताजमहल देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। ताजमहल और आगरा दोनों ही यमुना नदी के किनारे बसा है। शाम के वक्त यमुना नदी में नौका विहार करते हुए ताजमहल के दीदार करना काफी रोमांटिक लगता है। यहां भी बजट में होटल में कमरे, स्थानीय जगहों को घूमने के लिए कम पैसे लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed