भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों से तक सैलानी भारत यात्रा पर आते हैं और अपने साथ कई अच्छी-अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से भारत के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसमें अब काफी हद तक ढील दे दी गई है। ऐसे में पर्यटक फिर से अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर यात्रा कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर राज्यों में गर्मी से हालत बेहद खराब हैं और लोग अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए जगह को लेकर उलझन में हैं कि वे कौन सी जगहों पर घूमने को जाएं। अगर आप भी जगह को लेकर उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको केरल की कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60e541c88ebc3e9ec74708d9","slug":"tourist-guide-these-four-places-in-kerala-are-best-for-spending-holidays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं केरल की ये जगह, बना सकते हैं घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं केरल की ये जगह, बना सकते हैं घूमने का प्लान
Wed, 07 Jul 2021 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
केरल काफी खूबसूरत जगह है
- फोटो : istock
kerala
- फोटो : istock
त्रिशुर
- अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और ऐसी जगह की तलाश में जहां आप सुकून के पल बिता सके। जहां किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और सारा समय अच्छे से बिते, तो ऐसे में आप त्रिशुर घूमने जा सकते हैं। गर्मियों में घूमने के लिए तो ये जगह सबसे सही है। यहां आपको कई समुद्र तट, बांध और झरने आदि देखने को मिल जाएंगे। हर साल यहां काफी पर्यटक अपनी छुट्टियां बिताने पहुंचते है।
Thekkady
- फोटो : istock
थेक्कड़ी
- केरल राज्य में बसा थेक्कड़ी अपनी खूबसूरती के अलावा पेरियार नेशनल पार्क के लिए जाना जाता है। ये राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां कई जीव जंतु जैसे- हाथी, बाघ, हिरण आदि आपको देखने को मिल सकते हैं। यही नहीं, यहां आप कई तरह के एडवेंचर का अनुभव कर सकते हैं। कुल मिलाकर गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह सबसे सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल
- फोटो : Facebook/Kerala Tourism
वर्कला
- वर्कला में आप अपने दोस्तों, अपने पार्टनर या अपने परिवार संग गर्मियों की छुट्टियां काफी अच्छे से बिता सकते हैं। यहां पहाड़ियां समुद्र के बेहद निकट हैं, काफी सुंदर बीच भी यहां मौजूद हैं। इसके अलावा यहां शहरों की तरह भीड़-भाड़ नहीं है, बल्कि यहां काफी शांति है जो लगभग हर पर्यटक चाहता है।
विज्ञापन
Wayanad
- फोटो : Pixabay
वायनाड
- वायनाड में आपको सुंदर वनस्पतियां, घने जंगल और ऊंची-ऊंची पहाड़ियां नजर आएंगी, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। साथ ही यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है। इसके अलावा यहां आपके ठहरने के लिए कई अच्छे रिजॉर्ट्स हैं, जहां आप कई तरह की सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।