फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए ये चार जगह हैं सबसे बेस्ट, एक बार जरूर बनाएं दोस्तों संग प्लान

Tue, 19 Oct 2021 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Oct 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
tourist guide best adventure places in india
भारत में एडवेंचर करने की जगह - फोटो : istock

हर साल कहीं न कहीं लोग घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, तो कोई अपने परिवार संग घूमने के लिए नई-नई जगहों पर जाता है। बात भारत की ही करें, तो यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगह हैं। कहीं हिल स्टेशन, तो कहीं ऐतिहासिक किले और इमारतें लोगों को खूब पसंद आती हैं। वहीं, कई लोग शांत सी जगहों पर सुकून के पल बिताने जाते हैं। लेकिन इन सबसे अलग भी कुछ पर्यटक होते हैं, जो ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां एडवेंचर हो। ये लोग एडवेंचर के शौकीन होते हैं और इन जगहों पर जाकर कई एडवेंचर करते हैं। लेकिन एडवेंचर करने के लिए काफी पैसे भी खर्च होते हैं। अगर आप भी एडवेंचर का शौक रखते हैं और कम बजट में एक शानदार ट्रिप करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोमांच से भरी हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

tourist guide best adventure places in india
भारत में एडवेंचर करने की जगह - फोटो : istock

राजमाची जा सकते हैं आप

  • अगर आप लोनावला गए हैं, तो इसके पास ही राजमाची नाम की जगह स्थित है, जो कि एक किला है। यहां हर साल काफी संख्या में एडवेंचर के शौकीन लोग पहुंचते हैं और यहां आकर वो ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। रास्ते में दो गुफाएं मिलती हैं, जहां से आप 40 मिनट में किले की चोटी तक पहुंच सकते हैं और यहां से कई खूबसूरत नजारें देखने को मिलते हैं।
tourist guide best adventure places in india
भारत में एडवेंचर करने की जगह - फोटो : istock

राजगढ़ भी है एडवेंचर से भरी जगह

  • पुणे से राजगढ़ के किले तक जाने के लिए लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। यहां जाकर आपका दिल खुश हो सकता है, क्योंकि यहां से दिखने वाले नजारे हर किसी को पसंद आते हैं। इसके अलावा यहां जाकर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide best adventure places in india
भारत में एडवेंचर करने की जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हरिश्चंद्रगढ़ भी है सही जगह

  • हरिश्चंद्रगढ़ पहुंचने के लिए पुणे से 118 किलोमीटर की दूर तय करनी पड़ती है। ये एक किला है, जो जंगल में स्थित है। चोटी तक पहुंचने के लिए यहां पांच अलग-अलग तरह के रास्ते हैं, जो एडवेंचर से भरे हैं। चोटी पर पहुंचने के लिए सूर्यास्त का समय बिल्कुल सही है, क्योंकि यहां से सूर्यास्त देखने का अपना अलग मजा है।
विज्ञापन
tourist guide best adventure places in india
भारत में एडवेंचर करने की जगह - फोटो : istock

विसापूर जा सकते हैं

  • पुणे से विसापूर की दूरी लगभग 78 किलोमीटर के आसपास है। यहां किले की चोटी तक पहुंचने के लिए एक कठिन और मजेदार रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा चोटी पर कई वाटरफॉल्स हैं। अगर आप एडवेंचर का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed