घूमने के शौकीन रखने वाले लोगों की आदत होती है कि वे हर बार नई-नई जगहों की तलाश में होते हैं। ये लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां जाकर ये सुकून के पल बिता सके। लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इन सभी पर्यटकों के घूमने पर रोक लगा दी थी। कोरोना वायरस के कारण लगभग पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी वजह से पर्यटन स्थल बंद थे और लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर। हालांकि, अब हालात पहले से बेहतर होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारत फिर से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। कई जगहों पर लॉकडाउन लगभग पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, तो कई जगहों पर पर्यटक फिर से पहुंचने लगे हैं। जो लोग लॉकडाउन की वजह से घर में बोर हो रहे थे, वो फिर से घूमने का मजा लेने पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप कम पैसे में ज्यादा मजे कर सकते हैं।
{"_id":"60d2ce6805001b4aab4b0edf","slug":"tourist-guide-after-the-lockdown-you-can-plan-a-trip-these-four-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये 4 जगह, कम बजट में ले सकते हैं ज्यादा मजे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
लॉकडाउन के बाद समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये 4 जगह, कम बजट में ले सकते हैं ज्यादा मजे
Wed, 23 Jun 2021 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Rishikesh
औली
- औली जगह अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी जाती ही है। साथ ही ये जगह भारत की सबसे ज्यादा ठंडी जगहों में भी शामिल है। यहां के कुदरत के नजारे और यहां की हरियाली हर किसी का मन मोह लेती है। यहां आप ट्रैकिंग समेत कई अन्य एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में आप भी यहां का प्लान बना सकते हैं।
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
दार्जिलिंग
- घूमने के शौकीन रखने वाले लोगों का सपना होता है कि वे दार्जलिंग जरूर जाएं। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन में घर पर बोर हो गए हैं, तो आप दार्जलिंग जाकर अपना मूड फ्रेश कर सकते हैं। ये जगह चाय के बागानों और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यहां कई मठ भी हैं, और यहां से सुबह का नजारा देखना हर किसी को पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में स्थित येरकाड काफी मशहूर जगह है
- फोटो : istock
येरकाड
- तमिलनाडु में स्थित येरकाड काफी मशहूर जगह है। इस जगह पर मसाले और कॉफी के काफी बागान हैं। यही नहीं, यहां लोग ट्रैकिंग करने भी पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां आप झरने, जैपनीज पार्क, अन्ना पार्क आदि जगहों पर जा सकते हैं। यहां बोटिंग करने का भी अपना मजा है। आप भी एक बार तो यहां जाने का प्लान बना ही सकते हैं।
विज्ञापन
लद्दाख में बाइक से यात्रा
- फोटो : istock
लद्दाख
- अगर आप सच में घूमने का शौक रखते हैं, तो आपके मन में जरूर इच्छा होगी कि आप एक बार तो लद्दाख जरूर जाएं। हर साल यहां काफी लोग बाइक से ट्रैवल करते हैं, और खूब एंजॉय करते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहता है। यहां अलग-अलग तरह की झीलें हैं और यहां की नुब्रा घाटी की तो अलग ही बात है।