फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थोड़ी मस्ती-थोड़ा अध्यात्म: लॉकडाउन के बाद परिवार संग इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

Tue, 04 May 2021 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 May 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can visit these places with family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमना आखिर किसे पसंद नहीं है? लोग अपने काम से समय निकालकर अपने परिवार संग घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में लोग घूमने के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद जब हालात ठीक हो जाएंगे, तो लॉकडाउन हट जाएगा। ऐसे में आप अपने परिवार संग घूमने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार संग मस्ती भी कर सकते हैं और अध्यात्म का आनंद भी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist guide After lockdown you can visit these places with family
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश

  • उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश भी परिवार संग घूमने के लिए काफी सही जगह है। देवभूमि होने की वजह से यहां लोगों की काफी श्रद्धा जुड़ी है। यहां कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, क्लिफ डाईविंग जैसी कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां पर लक्ष्मण झूला जा सकते हैं, और साथ ही नदी किनारे कैंपिंग करने का तो यहां अलग ही मजा है।
tourist guide After lockdown you can visit these places with family
पुष्कर झील - फोटो : Facebook/Pushkar

पुष्कर

  • राजस्थान में स्थित पुष्कर घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। यहां आपको अध्यात्म और मस्ती दोनों मिल सकते हैं। यहां भारत का एकमात्र ब्रह्म मंदिर है। यहां हर सुबह मंत्रोच्चारण किया जाता है और शाम को वराह घाट पर आरती होती है। इसके अलावा यहां आप रत्नगिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर में दर्शन कर सकते हैं और साथ ही इस पहाड़ी से कुदरत के कई नजारे देखे जा सकते हैं और यहां हाइकिंग के मजे भी आप ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can visit these places with family
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places

महाबलेश्वर

  • महाबलेश्वर की मुंबई से दूरी लगभग 260 किलोमीटर है। यहां आप परिवार संग मौज-मस्ती कर सकते हैं। यहां से 25 किलोमीटर की दूरी पर ही आप प्रतापगढ़ किले का दीदार कर सकते हैं। वहीं, यहां से पांच किलोमटीर की दूरी पर राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं हैं और यहां भगवान कार्तिकेय का मंदिर भी है। वहीं, महाबलेश्वर शिव मंदिर के भी आप दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां वैलिन्ग्तन पॉइंट, कॉट पीक, वेना झील पर शिकारा की सवारी आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can visit these places with family
Hampi - फोटो : istock

हंपी

  • परिवार संग घूमने के लिए हंपी से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। ये बेहद शांत जगह है, लोग यहां सुकून के पल बिताने आते हैं। यहां आप मंदिरों, ऐतिहासिक जगहों और पौराणिक कहानियों को जान सकते हैं। इसके अलावा यहां आप तुंगभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में परिवार संग रॉक क्लाइंबिंग के मजे ले सकते हैं। साथ ही सनापुर झील में कोरेकल नाव में बैठकर परिवार संग सैर भी की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed