फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक के ये खूबसूरत बीच कर रहे हैं आपका इंतजार, लॉकडाउन के बाद बना सकते हैं घूमने का प्लान

Fri, 21 May 2021 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 May 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful beach of Karnataka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गर्मियों का मौसम चल रहा है, लेकिन देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर एक बार फिर से बढ़ा हुआ है, जिसके कारण देश की ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है ताकि इस संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। ऐसे में देश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, मौजूदा समय में घर पर रहना ही बेहतर विकल्प है। वहीं, जब लॉकडाउन खुलेगा और कोरोना की महामारी खत्म होगी तब आप कर्नाटक के खूबसूरत बीच पर जा सकते हैं। तो चलिए आपको इन बीच के बारे में बताते हैं।

tourist guide After lockdown you can go to these beautiful beach of Karnataka
Karwar Beach - फोटो : istock

करवार बीच

  • अगर आप ऐसे बीच की तलाश में हैं, जो काफी शांत और रोमांटिक दोनों हो तो आपकी तलाश करवार बीच पर आकर खत्म हो जाएगी। करवार बीच काली नदी और अरब सागर पर स्थित है। इस बीच पर सबसे ज्यादा कपल आते हैं, जो यहां रोमांटिक पल बिताते हैं। साथ ही प्रकृति के आनंद भी आप इस बीच पर ले सकते हैं।
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful beach of Karnataka
gokarna beach - फोटो : istock

गोकर्ण बीच

  • कर्नाटक का एक छोटा शहर है गोकर्ण और यहां भारत के सबसे एकांत और प्राचीन समुद्र तट हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गोकर्ण बीच पर करने के लिए कई सारी एक्टिविटीज हैं, जिनका मजा आप यहां ले सकते हैं और साथ समुद्र तट पर अरब सागर के सुंदर नजारे का लुत्फ भी आप उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful beach of Karnataka
maravanthe beach - फोटो : istock

मरावन्थे बीच

  • मरावन्थे बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के पास कुंडापुर के करीब स्थित है। यहां नारियल के पेड़ हैं और पहाड़ियों से घिरी ये जगह आपको काफी पसंद आ सकती है। यहां आप स्कूबा डाइविंग और तैराकी जैसी कई एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां से आप अरब सागर की लहरों के साथ कोडाचादही पहाड़ियों के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful beach of Karnataka
murudeshwar beach - फोटो : istock

मुरूदेश्वर बीच

  • मुरूदेश्वर बीच काफी लोकप्रिय बीच में से एक है। यहां से आपको छोटी-पहाड़ियां नजर आ जाएंगी और नारियल के पेड़ इस बीच की शोभा बढ़ाते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी मजा आएगा। यहां आसपास अच्छी स्थानीय मार्केट हैं, जहां आप घूम सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed