मानसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में भारत के कई हिस्से जो पहले से खूबसूरत हैं मानसून में इनकी खूबसूरती और निखर जाती है। कुछ जगह ऐसी हैं जहां मानसून के दौरान इंसान अपने आप को प्रकृति की गोद में पाता है। इसलिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मानसून में घूम सकते हैं।
पार्टनर के साथ मानसून में घूमने का बनाएं प्लान, फिर से रिश्ते में लौटेगा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलगाम
करीब 7200 फीट की ऊंचाई पर पहलगाम स्थित है। पहलगाम जम्मू-कश्मीर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। पहलगाम उन बेहतरीन जगहों में से एक है जहां आप मानसून का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून के दौरान यहां का तापमान 15 से 17 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। पहलगाम आकर आप शेषनाग झील, बैसारन पहाड़ी, Lidder Amusement park घूम सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं तो श्रीनगर सबसे नजदीकी एयरोपोर्ट है।
कौसानी
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी मानसून के दौरान पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। कौसानी को भारत का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। आप यहां पर सबसे लोकप्रिय नन्दा देवी के मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। मानसून के दौरान यहां औसतन 10 से 25 डिग्री तक तापमान रहता है। आप यहां पर गांधी आश्रम, रूद्रधारी फॉल्स और गुफा, चाय का बागानस अनास्कित आश्रम घूम सकते हैं। कौसानी आने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर हवाई अड्डा है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।
करजात
महाराष्ट्र में उल्हास नदी के किनारे स्थित करजात मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। करजात की यात्रा करना स्वर्ग के समान है। मानसून के वक्त यहां औसतन 20 से 25 डिग्री तापमान रहता है। आप यहां पर काठालीगाड, चंदेरी गुफा, भीवपुरी जलप्रपात। इसके अलावा भी बहुत कुछ है। करजात में आप वाटरफॉल के साथ-साथ रॉफ्टिंग का भी आमंद ले सकते हैं। आप यहां पर कोंदाना गुफा देख सकते हैं। करजात आने के लिए आपको छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की फ्लाइट पकड़ सकते हैं।
जबलपुर का भेड़ाघाट मध्य प्रदेश के मशहूर स्थलों में से एक है। यहां स्थित धुआंधार वाटर फॉल्स किसी विदेशी जगह से कम नहीं है। यहां नर्मदा नदी का पानी झरने के रूप में काफी ऊंचाई से गिरता है। रात में चांद की रोशनी में संगमरमर की ऊंची-ऊंची चट्टानें भेड़ाघाट की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।