फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्टूबर में केरल से लेकर उत्तराखंड तक इन 5 जगहों की सैर जरूर करें

Sat, 28 Sep 2019 12:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 28 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
top 5 amazing places to visit in month october in india
- फोटो : pixa

अक्टूबर का मौसम आते ही गुलाबी सी ठंड का एहसास होने लगता है। इस मौसम में कहीं सैर का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो इन जगहों को देखने का लुत्फ जरूर उठाएं। आइए जानें वो कौन सी जगह हैं।


 
top 5 amazing places to visit in month october in india
- फोटो : pixa
वायनाड, केरल

केरल के उत्तरी पू्र्वी भाग में स्थित है वायनाड शहर। इस जगह की खासियत यहां के हरे-भरे जंगल हैं जो करीब 3000 साल पुराने हैं। बारिश के बाद इस जगह की हरियाली देखते ही बनती है। अगर आप शांति और सुकून की तलाश में हैं तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल माकूल है।

top 5 amazing places to visit in month october in india
- फोटो : pixa

नैनीताल, उत्तराखंड

बारिश के बाद पहाड़ों की सैर करने का एक अलग ही मजा होता है। तालों के शहर नैनीताल में अक्टूबर में जाने का एक अलग ही मजा होता है। क्योंकि बरसात के कारण तालों में खूब भरपूर पानी होता है और यहां के विहंगम दृश्य आंखों को बहुत ही भाते हैं। हरी-भरी पहाड़ियां, ओल्ड कॉटेज और यहां के बाजार जिनमें लकड़ी से बने कलाकारी वाले सामान मिलते हैं को देखना अच्छा लगेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 amazing places to visit in month october in india
- फोटो : pixa
बांधवगढ़ नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश

अगर आपको वन्य जीवों को देखना पसंद है तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगी। जंगल में खुले में विचरते शेर और हाथी जैसे पशुओं को देखना है तो ये मौसम सबसे सही है क्योंकि इस मौसम में ये जानवर आसानी से आपको घूमते हुए नजर आ जाएंगे।


 
विज्ञापन
top 5 amazing places to visit in month october in india
- फोटो : pixa
दार्जिंलिंग, असम

पहाड़ों की उंचाई पर चाय के बागान देखने का मन है तो दार्जिंलिंग की यात्रा करना आपके लिए होगा एक बेहतर अनुभव। अक्टूबर के सुहावने मौसम में दार्जिंलिंग की रेल यात्रा का अनुभव हो, अद्भुत प्राकृतिक नजारे या फिर बौद्ध धर्म के मठ सबकुछ देखना आपको सुखद एहसास देगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed