फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इन जगहों पर मिलता है हर राज्य का पकवान, 300 रुपये में दो लोग खाएंगे पेट भर खाना

Sun, 14 Jul 2019 08:17 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 14 Jul 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
Top 10 Places in Delhi where you can taste authentic regional food at pocket friendly rates
food - फोटो : food

खाने के शौकीन लोगों को हमेशा कम पैसों में अच्छे खाने की तलाश रहती है। भारत के अलग-अलग देशों के पारंपरिक स्वाद का मजा लेने के लिए दिल्ली में मौजूद इन 14 स्टेट भवन से अच्छी जगह क्या होगी। राजधानी में रहकर ही आपको गोवा के प्रॉन पेरी पेरी, बंगाल की नरम लुची से लेकर नागालैंड के फायरी पोर्क रिब्स आसानी से मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कुछ राज्य भवन कैंटीन के बारे में जहां आप जेब ज्यादा ढीली किए बिना अलग-अलग राज्यों के डिशेज का असली स्वाद के साथ मजा ले पाएंगे...

Top 10 Places in Delhi where you can taste authentic regional food at pocket friendly rates
Andhra Bhavan Canteen - फोटो : Facebook

आंध्र भवन
अगर आपको आंध्रा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप दिल्ली के अशोका रोड स्थित आंध्र भवन कैंटीन जा सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट के समय जाएंगे तो मेन्यू में यहां आपको सॉफ्ट इडली, कुरकुरा वड़ा और कई तरह के डोसे मिलेंगे, लेकिन एक चीज जिसके लिए यहां जगह मशहूर है वो है यहां की थाली। वेज थाली में आपको घी के साथ चावल, रसम, पापड़, दही, सब्जी, कंडी पोड़ी के साथ चटनी मिलती है। वहीं नॉन वेज थाली में मटन करी और चिकन फ्राई से आपका पेट भर जाएगा, लेकिन मन नहीं। इसके साथ बासमती चावल, मांस और मसालों से बनी हैदराबादी बिरयानी की खुशबू भर से आपका दिन बन जाएगा। ध्यान रखें अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो 1.30 बजे से पहले पहुंच जाएं। यहां 300 रुपये में दो लोग आराम से खाना खा सकते हैं।

Top 10 Places in Delhi where you can taste authentic regional food at pocket friendly rates
gujarat bhawan - फोटो : Facebook

गुजरात भवन, चाणक्यपुरी
अगर आप गुजरात भवन जाने का प्लान कर रहे हैं तो खाली पेट जाएं, क्योंकि यहां की थाली में परोसा गया खाना आपकी कमर टाइट कर देगा। ये जगह देखने में तो बहुत साधारण सी है, लेकिन इनका हल्का खाना आप पर अपना जादू कर देगा। यहां जाएं तो थाली लें। थाली में आपको गुजराती दाल, चावल, भाकरवड़ी, गर्म और ताजे थेपला, सब्जी, फरसान, अचार, कथोड़ और पापड़ सर्व किए जाएगे। इसके साथ ही आपको एक तड़का लगा हुआ छाछ मिलेगा। यहां दो लोगों का बिल लगभग 350 रुपये आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Places in Delhi where you can taste authentic regional food at pocket friendly rates
banga bhawan - फोटो : Facebook

बंगा भवन, बाराखंबा रोड
बंगाा भवन को फेमस केटरर बिजोली ग्रिल चलाते हैं, जो पारंपरिक बंगाली तरीकों के साथ भोजन तैयार करते हैं। वो खाने को पीतल के बर्तन में सरसों के तेल से बनाते हैं, जिससे स्वाद के साथ किसी तरह का समझौता न किया जाए। बंगाली स्वाद लेने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां से आप निराश होकर नहीं लौटेंगे। यहां आप लूची के साथ कोशा मंगेशो (मसालेदार बंगाली मटन करी) का मजा ले सकते हैं। इसका स्वाद कई दिनों तक आपकी जुबां पर ताजा रहेगा। फिश लवर्स यहां सोरस हिलसा, भापा हिलसा, फिश पटुरी को स्टीम राइस के साथ ऑर्डर कर सकते हैं। यहां की दाब चिंगरी को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। मिष्टी दोई के साथ आप अपने भोजन को कंप्लीट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Top 10 Places in Delhi where you can taste authentic regional food at pocket friendly rates
south indian - फोटो : Instagram

कर्नाटक संघ, आर के पुरम
अगर आपको डोसे का असली स्वाद लेना है तो इसके लिए कर्नाटक संघ बेस्ट जगह है। यह आर के पुरम के राव तुला राम रोड पर है। यहां जाएं तो मैसूर मसाला डोसा जरूर ऑर्डर करें। क्रिस्पी डोसे पर स्पाइसी चीली पेस्ट और साथ में गर्म-गर्म सांबर और चटनी खाते ही मजा आ जाएगा। नाश्ते में यहां सॉफ्ट इडली, क्रिस्पी वड़ा के साथ टैंगी रसम सर्व किया जाता है। यहां दो लोग 400 रुपये में पेट भर खाना खा सकते हैं। तो सोच क्या रहे हैं इस वीकेंड का करें प्लान।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed