कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में ही तय हो जाती हैं, लेकिन इन्हें खूबसूरत तो धरती पर ही बनाया जाता है। पिछले कुछ सालों में शादी के फंक्शन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। अब लोग थीम वेडिंग से लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी बढ गया है। वहीं प्री वेडिंग फोटोशूट कराना तो मानों जैसे कंपलसरी हो गया है। अगर आप भी प्री वेडिंग का प्लान कर रहे हैं और यह सोचकर कंफ्यूज है कि आखिर कहां शूट किया जाए तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं।
कम पैसों में करवाना चाहते हैं प्री वेडिंग शूट, दिल्ली से कुछ घंटे की दूरी पर ये 4 जगह सबसे परफेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा
आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। फोटोशूट के लिए इससे अच्छी जगह क्या होगी। आपके प्यारे लम्हों को कैद करने के लिए प्यार की निशानी कहे जाने वाला ताज महल बेस्ट ऑप्शन है। ताज महल के साथ ही आप आगरा की दूसरी जगहों पर भी फोटोशूट कर सकते हैं।
A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra) on
उदयपुर
झीलों की नगरी उदयपुर प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां झील से लेकर महल, किले, पहाड़ सब कुछ है। फोटोशूट के हिसाब से यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं। मानसून के ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
A post shared by kavitajainphotography (@kavitajainphotography) on
ओरछा
इस लिस्ट में पहला नाम है मध्यप्रदेश के ओरछा का। बैतरणी या बेतवी नदी के किनारे बहुत सारी साइट्स हैं जहा आर एक शानदार फोटोशूट करा सकते हैं। अगर आप किसी शांत-सुंदर और ऐतिहासिक जगह पर कम बजट में फोटोशूट करना चाहते हैं तो ओरछा जरूर जाएं। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली, ग्वालियर और वाराणसी से बस सेवा भी है। ओरछा का नजदीकी एयर पोर्ट है खजुराहो। यह एयरपोर्ट दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों से फ्लाइट से जुड़ा है। ओरछा का नजदीकी रेलवे मुख्यालय है झांसी।
जयपुर
फोटोशूट के लिहाज से जयपुर भी अच्छा ऑप्शन है। यहां भी आपको एक से बढ़कर एक लोकेशन मिल जाएंगी। यहां आप जल महल, मानसागर झील, आमेर फोर्ट और कनक वृंदावन में फोटोशूट करा सकते हैं।
A post shared by Prewedding.dipakstudios (@prewedding.dipakstudios) on