फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नववर्ष पर धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान इन बातों को रखें ख्याल, नहींं पड़ेगा जेब पर भार

Thu, 17 Dec 2020 03:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 17 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
this new year visit religious places keeping this points in mind and save money
मंदिर जाकर साल की शुरुआत करें - फोटो : insatgram

नए साल के स्वागत में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अधिकांश लोगों की इच्छा रहती है कि वे किसी ऐसे मंदिर जाकर साल की शुरुआत करें जहां से उनकी आस्था जुड़ी हो। भले ही कोरोनाकाल हो लेकिन यह तो तय बात है कि साल की शुरुआत में कई सारे लोग मंदिरों की ओर प्रस्थान करने वाले हैं क्योंकि ईश्वर के आगे कोरोना का डर लोगों को घर बैठने पर मजबूर कर दे, यह इतना आसान नहीं है। लोगों का मानना रहता है कि मंदिर जाने से तो ईश्वर सारी समस्याएं दूर करते हैं लेकिन समस्या यह है कि नववर्ष के मौके पर कई सारे बड़े मंदिरों में दर्शनार्थियों को लूट लिया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कौनसी बातों का ध्यान रखकर आप अपने बजट में इस वर्ष मंदिरों की यात्रा कर सकते हैं। 


 

this new year visit religious places keeping this points in mind and save money
आप प्रसाद बेचने वालों को नजरअंदाज करें - फोटो : Social media

प्रसाद
बड़े मंदिरों के बाहर बहुत सी दुकानों पर प्रसाद मिलता है। वे लोग आपके पीछे पड़ जाते हैं और मजबूरी वश प्रसाद आपको खरीदना पड़ता है लेकिन आपको कोशिश करनी होगी कि आप प्रसाद बेचने वालों को नजरअंदाज करें क्योंकि कोरोना के कारण अधिकांश मंदिरों में प्रसाद चढ़ ही नहीं रहा है और यदि आपको लगता है कि इतनी दूर आए हैं और प्रसाद भी नहीं लिया तो बेहतर होगा कि आप मंदिर के भीतर मंदिर प्रबंधन द्वारा दिया प्रसाद खरीदें। 

this new year visit religious places keeping this points in mind and save money
मंदिर में संबंधित प्रबंधन संस्था का लॉकर रूम होता है - फोटो : Firebox

सामान रखना
आप यदि एक शहर से दूसरे शहर जा रहे हैं तब आपको दर्शन के लिए कहीं तो सामान रखना होगा तो इस बात का ध्यान रखें कि हर मंदिर में संबंधित प्रबंधन संस्था का लॉकर रूम होता है,लेकिन लोग जल्दबादी में किसी के भी कहने पर, कहीं भी सामान रख देते हैं। अक्सर लोग सामान उस दुकान पर रख देते हैं, जहां से वो प्रसाद वगैरह खरीद लेते हैं। परिणाम स्वरुप वे आप पर अन्य सामान लेने के लिए दबाव तो बनाते हैं ही। साथ ही आपको बड़ा भारी बिल भी बना देते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
this new year visit religious places keeping this points in mind and save money
किसी के कहने से कुछ भी नहीं होता है - फोटो : self

भावनाओं में न बहें
मंदिर के बाहर कई सारे लोग ऐसे खड़े रहते हैं जो तरह-तरह की कहानियां सुनाकर आपसे रुपये लेने की कोशिश करते हैं। यदि आप इनकी बातों में नहीं आते हैं तो ये आपको नकारात्मक बातें भी कहते हैं जैसे कि आपको बिजनेस में घाटा हो जाएगा, आप बीमार पड़ जाओगे। याद रखिए किसी के कहने से कुछ भी नहीं होता है इसलिए इनकी बातों में बिल्कुल भी न आएं और अपना काम पूरा करें।

विज्ञापन
this new year visit religious places keeping this points in mind and save money
ईश्वर के लिए सभी समान हैं - फोटो : social media

विशेष दर्शन का प्रलोभन
कई बार मंदिरों में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कि आपको विशेष दर्शन के प्रलोभन देकर आपके धन को लूटने में लग जाते हैं। आप सोचते हैं कि कौन भीड़ में खड़ा रहेगा अतिरिक्त रुपये देकर आप अपने बजट को बिगाड़ देते हैं। याद रखें कि ईश्वर के लिए सभी समान हैं, वो किसी में भी भेदभाव नहीं करते इसलिए शांति से अपनी बारी का इंतजार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed