कहते हैं अगर किसी भी चीज को प्यार भरी नजरों से देखा जाए, तो फिर वो चीज भी प्यारी ही नजर आती है। जैसे- आप अपने पार्टनर को देखते हैं। एक कपल के बीच प्यार का होना बेहद जरूरी है, जिसके लिए हम कई तरीके खोजते हैं। कभी हम अपने पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान करते हैं, तो कभी कोई गिफ्ट लाते हैं। वहीं, हम कई बार पार्टनर संग यात्रा पर भी जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने ट्रिप को आप यादगार और रोमांटिक बना सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको वो तरीके बताते हैं।
{"_id":"6030f4778ebc3ee93213b032","slug":"this-is-how-you-can-make-a-trip-with-your-partner-memorable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर संग जा सकते हैं यात्रा पर, इन चार तरीकों से ट्रिप को बना सकते हैं यादगार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पार्टनर संग जा सकते हैं यात्रा पर, इन चार तरीकों से ट्रिप को बना सकते हैं यादगार
Sun, 21 Feb 2021 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
रोड ट्रिप पर जा सकते हैं आप
- ऐसा जरूरी नहीं कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन या अन्य जगह पर घूमने ही जाएं बल्कि, आप उनके साथ अपने आसपास वाली जगह पर रोड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। नीमराना, आगरा, मथुरा, अलवर, चंडीगढ़ आदि जगहों पर आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। इस दौरान आप एक-दूसरे के करीब आते हैं, और कई रोमांटिक पल भी बनते हैं। यही नहीं इस दौरान आप एक-दूसरे के साथ कई बातें शेयर कर सकते हैं। यकीन मानिए रोड ट्रिप पर जाने से आपका ये ट्रिप बेहद रोमांटिक और यादगार हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर संग हाइकिंग कर सकते हैं
- पहाड़ों पर घूमना हर किसी की पहली पसंद होती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ यहां जा सकते हैं और कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं। साथ ही आप यहां हाइकिंग भी कर सकते हैं। पार्टनर संग जब आप ऊंचे-नीचे पहाड़ी रास्तों पर जाएंगे, तो यकीनन आपके बीच प्यार बढ़ेगा। हाइकिंग करके पहाड़ों की ऊंचाईयों पर जाकर आप वहां से प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं, और शांति में समय भी गुजार सकते हैं। यहां आप एक-दूसरे के साथ ढेर सारी बातें कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बीच पर जा सकते हैं आप
- समुद्र के किनारे जाना किसे पसंद नहीं होता। बीच पर समुद्र से आती लहरों के बीच मस्ती करने का अपना ही अलग मजा होता है। वहीं, आप यहां अपने पार्टनर के साथ कोई एक्टिविटी करते हैं, तो ये मजा दोगुना हो जाता है। आप बोटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स जैसी चीजों का आनंद यहां उठा सकते हैं। अच्छी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं। कई बीच पर डांस पार्टी भी आयोजित की जाती हैं। आप यहां अपने पार्टनर संग जा सकते हैं। इससे आपका ट्रिप बेहद अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पार्टनर संग कर सकते हैं कैंपिंग
- हम जब घूमने जाते हैं, तो या तो हम होटल लेते हैं या फिर रिजॉर्ट। लेकिन क्या आपने कभी अपने पार्टनर संग कैंपिंग की है? अगर नहीं, तो जनाब एक बार जरूर करके देखें। यकीनन आपको काफी अच्छा लगेगा। रात के समय कैंप के बाहर के नजारे बेहद खूबसूरत और बेहद प्यारे लगते हैं। टिमटिम तारों के नीचे बैठकर, आग जलाकर एक साथ बातें करना, समय बिताना, साथ में खाना खाना और ऊपर से ठंडी हवाएं। ये सब आपकी कैंपिंग को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं।