फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की ये हैं एडवेंचर से भरी जगह, कच्चे दिल वाले ना जाएं

Sun, 14 Mar 2021 03:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 14 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
These are places of adventure in India
adventure - फोटो : istock

घूमने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है, लेकिन लोग अलग-अलग तरह की जगहों पर घूमने के शौकीन होते हैं। जैसे- कोई शांत सुकून वाली जगह पर समय बिताना पसंद करते हैं, तो कोई नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें ऐसी जगहों पर जाना काफी पसंद होता है जहां एडवेंचर हो, जहां की जगह खतरे से भरी हो। बात भी सही है, क्योंकि एडवेंचर वाली जगहों पर जाने का अपना अलग मजा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो एडवेंचर से भरी हुई हैं। शायद नहीं, तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

These are places of adventure in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रूपकुंड झील (उत्तराखंड)

  • उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड झील के बारे में कहा जाता है कि यहां कई रहस्य दबे हुए हैं। ये जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई है, और ये झील 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां से प्रकृति के कई अनोखे नजारे दिखते हैं। साल 1942 में एक ब्रिटिश रेंजर ने रूपकुंड झील की खोज की थी। यहां के लिए कहा जाता है कि यहां बर्फ पिघलने के बाद पाए गए कई कंकालों के रहस्य आज भी एक अनसुलझी कहानी है। इसलिए यहां पर लोग जाने से डरते भी हैं। हालांकि, एडवेंचर के शौकीन लोग यहां जरूर पहुंचते हैं।
These are places of adventure in India
Dassam Falls - फोटो : istock

दसम बीच (गुजरात)

  • जब बात बीचों की होती है, तो मन में सबसे पहले गोवा का ख्याल आता है। जहां लोग अपनी छुट्टियां बिताने और पार्टी करने जाते हैं। बीचों पर लोग मौज-मस्ती करते हैं, और समुद्र की लहरों का आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आप गुजरात में स्थित दसम बीच के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आपको बता दें कि ये भारत की सबसे खौफनाक जगहों में से एक है। इस बीच के इलाके को काफी डरावना माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are places of adventure in India
कुलधरा गांव - फोटो : Social media

कुलधारा (राजस्थान)

  • ये राजस्थान घूमने के लिहाज से काफी सही जगह मानी जाती है, और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं जो यहां की संस्कृति देखते हैं, यहां के गांवों, किले आदि जगहों का भ्रमण करते हैं। वहीं राजस्थान के जैसलेमेर शहर से लगभग 25 किलोमटीर की दूरी पर स्थित है कुलधारा। ये एक ऐतिहासिक गांव है, लेकिन ये बेहद डरावना गांव है। यहां पर्यटकों को सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
These are places of adventure in India
drass valley kargil - फोटो : istock

द्रास (जम्मू-कश्मीर)

  • जम्मू-कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, और जन्नत कही जाने वाली इस जगह पर समय बिताते हैं। लेकिन जब बात द्रास की आती है, तो यहां जाने से हर कोई कतरता है। इसे भारत का सबसे खतरनाक इलाका माना जाता है। यहां काफी ज्यादा ठंड पड़ती है, जिसे झेलना हर किसी के बस की बात नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed